West Bengal Assembly Election 2026

IPL 2024: RCB ने बनाया ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे जानकर कहेंगे इससे बुरी किस्मत और क्या होगी?

IPL 2024: आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में मिली हार के साथ के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जानिए...

India Daily Live

IPL 2024: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर खत्म हो गया है. इस सीजन फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में इस टीम ने खराब शुरुआती की थी और अपने 8 में से 7 मैच गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में करिश्माई एंट्री की, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों से 4 विकेट से शिकस्त मिली, इस तरह उनका 16 साल से ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया.

RCB की प्लेऑफ में यह 10वीं हार थी, जिसके साथ ही उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. ये रिकॉर्ड बताता है कि इससे बुरी किस्मत और क्या हो सकती है. आरसीबी अब इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच हारने वाली टीम बन गई है. 22 मई को उसके नाम यह रिकॉर्ड जुड़ गया.



IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें

  • 10 - RCB (16 मैच)
  • 9 - CSK (26 मैच)
  • 9 - DC (11 मैच)
  • 7 - MI (20 मैच)
  • 7 - SRH (12 मैच)

दूसरे-तीसरे नंबर पर CSK-DC

प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में आरसीबी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है, जिसने 26 प्लेऑफ के मैचों में 9 मैच हारे. ये वही टीम है, जिसने 5 ट्रॉफी उठाई हैं. इस लिस्ट में चेन्नई के बाद दिल्ली कैपिटल्स का नाम है, जिसने 11 प्लेऑफ मैच खेले, जिसमें से उसे 9 में शिकस्त मिली है.