T20 World Cup 2026

IPL 2024: इस बार नीलामी में सबसे यंग प्लेयर हैं 17 साल के Kwena Maphaka, जानिए किस देश से है नाता

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी में सबसे युवा खिलाड़ी क्वेना मफाका हिस्सा ले रहे हैं. जानिए इस प्लेयर के बारे में..

Bhoopendra Rai

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है. मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है. बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को नीलामी में शामिल होने वाले कुल 333 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस बार सबसे युवा खिलाड़ी साउथ अफ्रीका का है, जिसकी उम्र सिर्फ 17 साल है. इस खिलाड़ी का नाम क्वेना मफाका है. 

अंडर 19 में जलवा दिखा चुका है ये खिलाड़ी

 क्वेना मफाका का जन्म 8 अप्रैल 2006 को हुआ था. यह खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लिए 2022 में U19 वर्ल्ड कप खेल चुका है. खास बात ये है कि क्वेना मफाका ने सिर्फ 15 साल की उम्र में U19 वर्ल्ड कप खेला था, तब उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 

आईपीएल 2024 की सभी टीमें

गुजरात टाइटंस
दिल्ली कैपिटल्स    
कोलकाता नाइटराइडर्स    
चेन्नई सुपरकिंग्स    
लखनऊ सुपरजाएंट्स
मुंबई इंडियंस    
पंजाब किंग्स    
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    
राजस्थान रॉयल्स    
सनराइजर्स हैदराबाद        

19 दिसंबर को आईपीएल 2024 का ऑक्शन

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दोपहरा 2.30 मिनट पर शुरू होगी. इस बार नीलामी में 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले कुल 23 खिलाड़ी हैं. वहीं 1.5 करोड़ वाली बेस प्राइज के 13 खिलाड़ी हैं.  खास बात ये है कि नीलामी के लिए 2 असोसिएट नेशन के देशों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. सभी दस टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं.