menu-icon
India Daily

IND vs ZIM 4th T20: 10 विकेट से जीती टीम इंडिया, शुभमन और यशस्वी ने लगाई फिफ्टी

भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 153 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए मैच 10 विकेट से मैच जीत लिया. इसके साथ ही सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है.

India Daily Live
IND vs ZIM  4th T20: 10 विकेट से जीती टीम इंडिया, शुभमन और यशस्वी ने लगाई फिफ्टी
Courtesy: Social Media

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने भारत को 153 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए मैच 10 विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है.

भारत के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की. सीरीज के चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की. जायसवाल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए. इस पारी में जायसवाल ने 13 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, कप्तान गिल ने 39 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

टीम इंडिया को मिला 153 रनों का टारगेट

जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर कुल 152 रन बनाए. टीम इंडिया को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट मिला. शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट मिले. खलील अहमद को 2 विकेट मिले. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए.

15 ओवर के बाद

जिम्बाब्बे के बल्लेबाज रन गति बढ़ाने के चक्कर में आउट होते जा रहे हैं. 15 ओवर के बाद 98 रन पर जिम्ब्बावे के चार विकेट हो चुके हैं. अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुदंर को एक-एक विकेट मिला. वहीं, एक खिलाड़ी रन आउट हुआ है.

13 ओवर के बाद जिम्बाब्वे

पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 13 ओवर में 89 रन बना लिए हैं. हालांकि, इस कोशिश में उसके दो विकेट भी गिर गए. टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे ने सफलता दिलाई.

मैच के अपडेट्स

  • तदिवनाशे मरुमानी और वेसले मधवरे ने जिम्बाब्वे को साथी शुरुआत दिलाई. टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 44 रन बनाए. दोनों ओपनर जमकर खेल रहे हैं. 
  • चौथे टी20 मैच में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वेस्ली मधेवेरे और तदीवानाशे मारुमानी क्रीज पर हैं. 
  • भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और खलील अहमद
  • जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और तेंदई चतारा