West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

भारत-मालदीव विवाद के बीच MS धोनी का ये Video हो रहा वायरल, दिया था करारा जवाब

MS Dhoni:भारत और मालदीव के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान MS धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Suraj Tiwari

MS Dhoni: भारत और मालदीव के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मालदीव के मंत्री द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद तो मानों स्थिति अलग सी हो गई. जिसके बाद से ही ये विवाद और बढ़ता चला जा रहा है. भारत के सभी बड़े फिल्मी स्टार से लेकर क्रिकेटरों ने मालदीव के मंत्री की निंदा की है. साथ ही भारत के बीच को प्रमोट भी कर रहे हैं. इसमें लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समुह मुख्य रूप से है.

लोग वेकेशन में मालदीव को करते हैं पसंद

आम तौर पर ऐसा देखा जाता है कि सभी तरह के स्टार अपने वेकेशन में घूमने के मालदीव को खूब पंसद करते हैं. वहां के बीच पर बॉलीवुड की बहुत से फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है. ऐसा माना जाता है कि मालदीव के टूरिज्म में भारतीयों का बड़ा योगदान है. वहीं जहां ज्यादातर फिल्मी स्टार और क्रिकेटर की पहली पसंद मालदीव होती है वहीं भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान MS धोनी सभी स्टारों को कारारा जवाब देते नजर आ रहे हैं. उनका एक वीडियो मालदीव विवाद के बाद काफी वायरल हो रहा है.

भारत में बहुत सी जगह जहां घूमना है ज्यादा बेहतर 

सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने मालदीव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. इसी बीच धोनी का एक पूराना वीडियो लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है. जिसमें धोनी से एक महिला पुछती है कि आप अपनी छुट्टियों में कहा घूमना पसंद करते हैं. तो धोनी जवाब देते हैं, 'मैं आम तौर पर घूमना पसंद नहीं करता हूं. मैं जहां भी खेलने जाता हूं वहां से फ्री होने के बाद इंडिया वापस आ जाता हूं. लेकिन मेरी पत्नी को घूमना काफी पसंद है. इसलिए मेरा भी अब प्लान है कुछ धूमना शुरु करूं. हालांकि मैं अपने देश भारत में ही घूमना पंसद करुंगा. अपने देश में बहुत सी ऐसी जगह है जहां अच्छे से हम धूम सकते हैं.

लक्षद्वीप के दौरे पर थे पीएम मोदी

हाल ही में पीएम मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे. वहां के बीच पर मोदी जमकर इंज्वॉय करते नजर आए. वहीं उन्होंने सभी देश के लोगों से अपील भी की थी कि भारत में बहुत से ऐसी जगह है जो दुनिया के बेहतरीन जगहों को आइना दिखा सकता है. आप लोग भारत के इस सुंदर जगह पर घूमने के लिए जरुर आएं. अब इसी लक्षद्वीप की खूबशूरती की चर्चा चारों ओर तेजी से हो रही है.