IND vs WI, Ravindra Jadeja: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए एक खास कारनामा किया है और एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. जडेजा ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए धोनी को पीछे छोड़ा है और अब वे जल्द ही रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.
बता दें कि जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में नंबर 6 पर बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया. जडेजा ने अर्धशतक लगाने के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 छक्के जड़े और इसकी मदद से उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
जडेजा ने इस मुकाबले में 75 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े. इसी के साथ जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जडेजा ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 79 छक्के लगा दिए हैं. इसी के साथ धोनी को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने करियर में कुल 78 छक्के लगाए थे.
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने की बात करें तो यहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर आता है. पंत ने अब तक 90 छक्के लगाए हैं, जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी 90 छक्के लगाए थे. तो वहीं रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर काबिज हैं और उन्होंने 88 छक्के लगाए थे. अब जडेजा रोहित से पीछे हैं और आने वाले समय में वे रोहित को भी पीछे छोड़ सकते हैं.
It's another Ravindra Jadeja special ⚔
— BCCI (@BCCI) October 3, 2025
Solid knock from the #TeamIndia vice-captain so far 👏#INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @imjadeja pic.twitter.com/f2xDnjrq1t
जडेजा ने सिर्फ धोनी को ही पीछे छोड़ा है बल्कि एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जडेजा अब उन भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक पूरा करने तक 4 छक्के जड़े. उनसे पहले एमएस धोनी, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने ऐसा कारनामा किया था.