T20 World Cup 2026

'उसमें काफी प्रतिभा, उसे मौका देने में नुकसान नहीं होगा', इस युवा प्लेयर के सपोर्ट में उतरे पार्थिव पटेल

Parthiv Patel On Yash Dayal: आईपीएल से पहचान बनाने वाले यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था. अब माना जा रहा है कि वो कानपुर में अपना डेब्यू कर सकते हैं.

Twitter
India Daily Live

Parthiv Patel On Yash Dayal: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाना है. 27 सितंबर से शुरू होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व ओपनर पार्थिव पटेल ने युवा गेंदबाज यश दयाल को लेकर बड़ा बयान बयान दिया है. पार्थिव चाहते हैं कि ग्रीन पार्क में होने वाले इस मैच में दयाल को मौका मिले. पार्थिव ने बताया कि पिछले काफी समय में रेड बॉल क्रिकेट में किसी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है. यश दयाल एक प्रतिभाशाली प्लेयर हैं, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द डेब्यू का मौका मिलना चाहिए.

यश दयाल में क्या है खास?

पार्थिव पटेल ने यश दयाल की तारीफ में कहा ' यह बाएं हाथ के गेंदबाज को देखने का एक शानदार मौका होगा. भारत को बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिले काफी समय हो गया है, इसलिए मुझे लगता है कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो यह अच्छा होगा. यश दयाल में जबरदस्त क्षमता है,  इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्हें मौका देने में किसी भी तरह का नुकसान होगा.

यश दयाल का घरेलू क्रिकेट करियर

यश दयाल यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो अब तक अपने स्टेट के लिए 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 76 शिकार कर चुके हैं. लिस्ट ए के 20 मैचों में 32 विकेट दर्ज हैं. आईपीएल में भी 28 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं.

जुरेल-सरफराज को लेकर क्या बोले पार्थिव

पार्थिव पटेल ने ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को लेकर भी बयान दिया. उनका मानना है कि पंत और राहुल की वापसी के बाद इन दोनों को अगले मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा.