'2028 तक कोच रहना चाहता....' BCCI से की T20 WC तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग! सूर्या की कप्तानी पर भी तलवार
2024 टी20 विश्व कप के बाद उन्हें जुलाई में वनडे विश्व कप 2027 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कोच अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. अपनी युवा टीम के साथ ही पिछले दिनों कोच गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता. गंभीर की युवा टीम ने पूरी दुनिया में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया था.
इस टीम को बनाने में कोच गौतम गंभीर ने काफी मेहनत की है. 2024 टी20 विश्व कप के बाद उन्हें जुलाई में वनडे विश्व कप 2027 तक भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कोच अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.
2028 विश्व कप तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग
आईपीएल के दौरान एक रिपोर्ट्स आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर अपने अनुबंध को 2028 टी20 विश्व कप तक बढ़ाने की मांग की है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 2028 संस्करण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंभीर ने अपने कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम को दो आईसीसी ट्रॉफी जीताए हैं. अब उनका अगला टारगेट आगामी 2027 वनडे विश्व कप है.
भारत के मुख्य कोच के रूप में गंभीर का रिकॉर्ड
जुलाई 2024 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से, गंभीर ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 में एशिया कप तथा 2026 में टी20 विश्व कप जीता है. लेकिन टेस्ट मैचों में भारत के खराब प्रदर्शन ने काफी आलोचना को जन्म दिया है. गंभीर के कार्यकाल में, भारतीय टीम ने अब तक खेली गई छह सीरीज में से तीन में हार का सामना किया है, जिसमें घरेलू मैदान पर दो क्लीन स्वीप भी शामिल हैं.
कप्तान सूर्या पर लटकी तलवार
इसके अलावा, बीसीसीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी उनकी फॉर्म को लेकर लगातार तलवार लटक रही है, क्योंकि पिछले काफी लंबे से सूर्या का बल्ला खामोश रहा है. पूरे विश्व कप फैंस सूर्या के बल्ले से रनों का इंतजार करते रहे लेकिन आखिर में उन्हें निराशा ही हाथ लगी.
बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि, 'जाहिर है, सूर्या अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक बल्लेबाज के रूप में वे अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें. वे यूके में कप्तानी करेंगे, लेकिन उसके बाद 2028 तक की चर्चाएं पूरी तरह से प्रदर्शन पर आधारित हो सकती हैं.'
और पढ़ें
- पटरी पर लौटी CSK लेकिन कप्तान की फॉर्म बनी टेंशन! 63 रन के बाद फ्लॉप बल्लेबाजी की बताई वजह
- RCB vs LSG: डिफेंडिंग चैंपियन RCB का जलवा या पंत का चलेगा जादू? जानिए बेंगलुरु में रनों की होगी बारिश या विकेटों की होगी बौछार
- RCB vs LSG, Live Streaming: आज चिन्नास्वामी में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और LSG की भिड़ंत, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग