गुवाहाटी टेस्ट में इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया इस्तीफा! पूरी बात जानकर कहेंगे ये क्या ट्विस्ट है?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के इस्तीफ़े की फेक पोस्ट वायरल हो गई. बाद में पता चला कि यह पैरोडी अकाउंट था. गंभीर की कोचिंग में भारत टेस्ट में कमजोर लेकिन व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में सफल रहा है.
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम घरेलू परिस्थितियों में लगातार संघर्ष कर रही है. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत पर मजबूत पकड़ बना ली है और हालात टीम इंडिया के खिलाफ जाते दिख रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने हलचल मचा दी कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन बाद में यह दावा पूरी तरह झूठा निकला और पता चला कि पोस्ट एक पैरोडी अकाउंट से किया गया था.
साउथ अफ्रीका की बढ़त, भारत मुश्किल में
गुवाहाटी टेस्ट में टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली साउथ अफ्रीका टीम ने भारत को चारों ओर से घेर रखा है. पहले टेस्ट में अफ्रीका ने 124 रन का टारगेट बचाते हुए भारत को मात्र 93 रन पर ऑल आउट कर हर किसी को चौंका दिया था.
दूसरे टेस्ट में भी मेहमान टीम भारत पर 314 रन की बढ़त बना चुकी है और उनके 10 विकेट भी शेष हैं. उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका भारत को 500+ रन का विशाल लक्ष्य दे सकती है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी, खासकर टेस्ट फॉर्मेट में, गंभीर की कोचिंग में बेहद अस्थिर रही है.
गंभीर के 'इस्तीफे' की अफवाह ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा
मैच के तीसरे दिन भारत के खराब प्रदर्शन के बाद X पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि गौतम गंभीर ने तुरंत प्रभाव से कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. पोस्ट में लिखा था कि 'लगातार ट्रोलिंग से थक चुका हूं, क्रिकेट से जुड़े हर रोल से दूर जा रहा हूं भारतीय क्रिकेट को शुभकामनाएं.'
हजारों लोगों ने इसे सच मान लिया और चर्चा तेज हो गई. लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि यह गौतम गंभीर का पैरोडी अकाउंट है, और उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट टीम का प्रदर्शन
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में मिश्रित प्रदर्शन किया है. भारत ने सिर्फ बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज को हराया. न्यूजीलैंड ने 2024 में भारत को घर पर 3-0 से हराया, जो 2012 के बाद भारत की पहली घरेलू सीरीज हार थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से हार गया. इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने शानदार वापसी की और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई. वर्तमान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत पहला टेस्ट हार चुका है और दूसरा भी मुश्किल में है.
व्हाइट-बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन
टेस्ट भले चुनौतीपूर्ण रहे हों, लेकिन गंभीर की कोचिंग में भारत सीमित ओवर क्रिकेट में दमदार रहा है. भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती. टीम 2026 T20 वर्ल्ड कप की भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है.
और पढ़ें
- स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से डिलीट की शादी से जुड़ी सारी तस्वीरें और वीडियो, पिता-मंगेतर के साथ अनहोनी के बाद बड़ा फैसला
- IND vs SA: कुलदीप यादव ने भारतीय बल्लेबाजों को दिखाया आईना, सीरीज में वो किया जो यशस्वी, राहुल, पंत नहीं कर सके
- एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025: पाकिस्तानी बैटर रहा टॉप स्कोरर, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बने नंबर-1