पटरी पर लौटी CSK लेकिन कप्तान की फॉर्म बनी टेंशन! 63 रन के बाद फ्लॉप बल्लेबाजी की बताई वजह
बीती शाम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर सीजन में अहम जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच में भी कप्तान का बल्ला खामोश ही रहा है. अब उन्होंने अपनी फॉर्म पर बात की है.
चेन्नई: इस सीजन बेहद निराशाजनक शुरुआत करने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौटती नजर आ रही है. टीम ने बीती शाम खेले गए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में बाजी मारकर इस सीजन अपना दूसरी जीत दर्ज की है. सीएसके लिए यह जीत सिर्फ दो अंक हासिल करने की कहानी नहीं थी, बल्कि आत्मविश्वास की वापसी की भी दास्तान थी.
कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए यह जीत खास मायने रखती है, क्योंकि खराब फॉर्म और लगातार दबाव के बीच यह मुकाबला उनके लिए मानसिक राहत लेकर आया. चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर सीजन में अहम जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच में भी कप्तान का बल्ला खामोश ही रहा है. अब उन्होंने अपनी फॉर्म पर बात की है.
'मानसिक तनाव में था...'
मैच खत्म होने के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अपनी फॉर्म पर खुलकर बात करते हुए बताया कि लगातार खराब प्रदर्शन का असर उनकी सोच पर पड़ने लगा था. वह हार का कारण मानसिक तनाव में थे. लेकिन इस जीत के बाद वह खुद को ज्यादा शांत और सकारात्मक महसूस कर रहे हैं. उन्हें भरोसा है कि फैंस को जल्द ही एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी.
बता दें गायकवाड़ का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक साधारण से भी निम्न रहा है. उन्होंने पांच पारियां खेली हैं जिनमें उनके बल्ले से केवल 63 ही आए हैं, जिससे साफ है कि वह अभी भी लय की तलाश में हैं.
जीत की असली वजह
गायकवाड़ के अनुसार, टीम की जीत का श्रेय मजबूत गेंदबाजी और मैच के दौरान रन रेट को नियंत्रित रखने की रणनीति को जाता है. उन्होंने बताया कि पिच का व्यवहार बदलने के बाद टीम ने लक्ष्य को संशोधित किया और 190 के आसपास का स्कोर पर्याप्त माना, जो बाद में सही साबित हुआ.
गेंदबाजी यूनिट ने किया कमाल
कप्तान ने आगे इस जीत का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया, खास तौर पर उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि गेंदबाजी कॉम्बिनेशन अब बेहतर तालमेल में नजर आ रहा है.
हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझ रहा है और परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी कर रहा है, जिससे टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि टीम जरूरत के हिसाब से टीम की रणनीति बदल रही है.
अंक तालिका की स्थिती में हुआ सुधार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआती लगातार 3 हार के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स लय में लौटती नजर आ रही है. इस जीत के साथ सीएसके चार अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि केकेआर अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है.
और पढ़ें
- RCB vs LSG: डिफेंडिंग चैंपियन RCB का जलवा या पंत का चलेगा जादू? जानिए बेंगलुरु में रनों की होगी बारिश या विकेटों की होगी बौछार
- RCB vs LSG, Live Streaming: आज चिन्नास्वामी में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और LSG की भिड़ंत, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- IPL 2026: चेन्नई की घर में धमाकेदार जीत, KKR को चिदंबरम स्टेडियम में रौंदा