Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिलेगी करारी हार! हरभजन सिंह ने रोहित एंड कंपनी की बताई सबसे बड़ी कमजोरी
Champions Trophy 2025: हरभजन सिंह का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में युजवेंद्र चहल को न चुनकर सबसे बड़ी गलती की गई है. इसका भारत को टूर्नामेंट में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.
Champions Trophy 2025: पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने टीम में युजवेंद्र चहल को शामिल न करने को चयनकर्ताओं की बड़ी गलती बताया है. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें चार स्पिनर्स – कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है. लेकिन चहल का नाम सूची में कहीं भी नहीं है.
चहल ने आखिरी बार जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेला था. इसके बाद से उन्हें 50 ओवर फॉर्मेट में मौका नहीं मिला. हरभजन ने कहा कि चहल जैसे लेग स्पिनर को टीम में शामिल करना चाहिए था, क्योंकि वह स्पिन अटैक में विविधता ला सकते थे.
हरभजन ने बताया, क्यों जरूरी थे चहल
हरभजन ने चहल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा, "आपने चार स्पिनर्स चुने हैं, लेकिन उनमें से दो बाएं हाथ के गेंदबाज हैं. एक लेग स्पिनर को भी टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. चहल शानदार गेंदबाज हैं. मुझे नहीं समझ आता कि उन्होंने ऐसा क्या गलत किया है, जो वह इस टीम का हिस्सा नहीं हैं."
चहल ने अब तक खेले गए 72 वनडे मैचों में 121 विकेट लिए हैं. उनका औसत 27.13 और इकॉनमी रेट 5.26 रहा है. उनके नाम दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है. लेकिन 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी.
संजू सैमसन पर भी हुई चर्चा
चहल के साथ ही हरभजन ने संजू सैमसन को टीम में शामिल न करने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "संजू रन बना रहे हैं, फिर भी उन्हें बाहर कर दिया जाता है. मुझे उनके लिए बुरा लगता है. उनका औसत 55-56 का है, फिर भी उन्हें दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह नहीं मिलती. अगर चयनकर्ताओं को उनकी जगह बनानी होती, तो वह बना सकते थे."
संजू सैमसन ने हाल के दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी पिछली छह टी20 पारियों में तीन शतक लगाए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी वनडे में भी शतक लगाया था. उनके वनडे करियर में 14 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.
और पढ़ें
- Pakistan vs West Indies, 2nd Test: नोमान अली ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में ली हैट्रिक, ये खास कमाल करने वाले पहले गेंदबाज
- India vs England, 2nd T20I: दूसरे टी-20 मैच के लिए कैसी रहेगी पिच, तेज गेंदबाज या फिर स्पिनर को करेगी मदद
- रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज, 40 साल के खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर