पेट्रोल-डीजल को अलविदा कहने का वक्त! 2026 में भारत में धमाल मचाने वाली हैं ये 5 किफायती इलेक्ट्रिक कारें

2026 में भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी पकड़ रहा है. मारुति, टोयोटा, टाटा, किया जैसी कंपनियां 20 लाख से कम कीमत वाली नई EV लॉन्च करने वाली हैं, जिनमें बेहतर रेंज, सेफ्टी और फीचर्स होंगे.

Pinterest
Reepu Kumari

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज अब चरम पर है. 2026 में कई बड़ी कंपनियां ऐसी कारें ला रही हैं जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि जेब पर भी बोझ नहीं डालेंगी. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार के साथ लोग EV की तरफ रुख कर रहे हैं. मारुति और टोयोटा जैसी कंपनियां पहली बार बड़े पैमाने पर EV बाजार में कदम रख रही हैं, जबकि टाटा और किया पहले से मजबूत हैं.

नई कारों की रेंज 

ये नई कारें रेंज, फीचर्स और कीमत में बैलेंस लेकर आ रही हैं.  अब जो लोग EV खरीदने में हिचकिचा रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है. ये 5 कारें 20 लाख से कम में मिलेंगी, जिनमें 500 किमी तक की रेंज और 5-स्टार सेफ्टी जैसे फायदे हैं. बाजार में कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. ये लॉन्च भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर में ले जाएंगे.

किया सायरोस EV: कॉम्पैक्ट और किफायती विकल्प

किया इंडिया ने सायरोस SUV का पेट्रोल वर्जन पहले लॉन्च किया था, अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है. यह FWD होगी और 42 kWh या 49 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी. रेंज अच्छी होने की उम्मीद है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए फिट बैठेगी. किया की EV रणनीति में यह मॉडल महत्वपूर्ण है, जो टाटा नेक्सन EV और MG विंडसर जैसी कारों से मुकाबला करेगी. कीमत 15-18 लाख के आसपास रह सकती है, जो इसे मिडिल क्लास के लिए आकर्षक बनाएगी.

मारुति सुजुकी e Vitara: मारुति की पहली EV

मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara के साथ EV सेगमेंट में एंट्री कर रही है. 49 kWh और 61 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ यह 543 किमी तक की रेंज देगी. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है और फीचर्स में ADAS, बड़ा स्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर होगा. क्रेटा EV, महिंद्रा BE6 जैसी कारों से टक्कर लेगी. मारुति की सर्विस नेटवर्क के कारण यह ग्राहकों का भरोसा जीत सकती है. लॉन्च 2026 में होने की संभावना है.

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट: माइक्रो SUV का अपडेट

टाटा मोटर्स ने पंच EV का फेसलिफ्ट वर्जन 20 फरवरी 2026 को लॉन्च करने जा रही है. 25 kWh और 35 kWh बैटरी के साथ रेंज 265 से 365 किमी तक होगी. पावर 82 hp से 122 hp और टॉर्क बेहतर होगा. डिजाइन में छोटे बदलाव, नई फीचर्स और सेफ्टी अपडेट मिलेंगे. यह किफायती EV चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन बनेगी, जो पहले से लोकप्रिय पंच पर आधारित है. 

टाटा सिएरा EV: प्रीमियम और पावरफुल

टाटा सिएरा को पूरी तरह इलेक्ट्रिक रूप में 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा. Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बनी यह 55 kWh और 65 kWh बैटरी के साथ आएगी. डुअल-मोटर AWD ऑप्शन होगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस देगा. लुक ICE वर्जन से अलग होगा, केबिन मॉडर्न और टेक से भरपूर होगा. यह टाटा की EV लाइनअप में ऊपरी स्लॉट लेगी और लंबी रेंज के साथ फैमिली यूज के लिए परफेक्ट होगी.

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला: टोयोटा की EV एंट्री

टोयोटा ने e Vitara का रीबैज्ड वर्जन Toyota Urban Cruiser Ebella लॉन्च किया है. 49 kWh और 61 kWh बैटरी के साथ 543 किमी रेंज और 171 hp तक पावर मिलेगी. 2WD और AWD दोनों ऑप्शन होंगे. डिजाइन थोड़ा अलग और प्रीमियम होगा. टोयोटा की रिलायबिलिटी और सर्विस के साथ यह मिड-साइज EV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनेगी. मारुति e Vitara के साथ शेयरिंग से फायदेमंद होगी.