इस दिन होगा IPL प्लेऑफ वेन्यू का ऐलान! बेंगलुरु-चंडीगढ़ की उम्मीदों पर फिरा पानी, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 बहुत जल्द अपने अगले पड़ाव में प्रवेश कर लेगा. अब टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए जंग लड़ रही है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. इसी बीच प्लेऑफ डेट और वेन्यु को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
नई दिल्ली: IPL 2026 बहुत जल्द अपने अगले पड़ाव में प्रवेश कर लेगा. अब टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए जंग लड़ रही है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं. लेकिन इसी बीच अब एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर प्लेऑफ के मैच खेले कहां जाएंगे? अब इसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है.
इसी बीच अब BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इसे लेकर संकेत दिए हैं कि बेंगलुरु या न्यू चंडीगढ़ में ही आईपीएल प्लेऑफ की मेजबानी करें इसकी कोई गारंटी नहीं है. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है.
परंपरा में होगा बदलाव!
आमतौर पर IPL में यह देखा गया है कि पिछले सीजन के फाइनल खेलने वाली टीमों के घरेलू मैदानों को प्लेऑफ की मेजबानी मिलती है. इसी वजह से बेंगलुरु और न्यू चंडीगढ़ को संभावित विकल्प माना जा रहा था, लेकिन इस बार बोर्ड किसी नए विकल्प पर भी विचार कर सकता है. साइकिया ने जनता से अनुमान लगाते रहने और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने को कहा है.
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
दरअसल BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में इस पर अंतिम निर्णय ले लेगा. उन्होंने कहा कि, 'हम आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल के लिए उपयुक्त स्थान तय करने पर काम कर रहे हैं. इसलिए, हमें दो दिन का और समय चाहिए.' साथ ही उन्होंने दर्शकों से तब तक के इंतजार करने की बात कही है.
प्लेऑफ का फॉर्मेट
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और अंत में फाइनल. यही मुकाबले तय करेंगे कि इस सीजन का चैंपियन कौन बनेगा.
PBKS-RCB है प्लेऑफ की प्रबल दावेदार
इस सीजन गत वर्ष की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धमाल मचा रही है. दोनों ही टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा किए हुए हैं. साथ ही पीबीकेएस और आरसीबी प्लेऑफ की प्रबल दावेदार है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स भी इस रेस में मजबूत नजर आ रहे हैं.
और पढ़ें
- GT vs PBKS, Live Streaming: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रात गुरजात-पंजाब की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? यहां जानें मैच से जुड़ी पूरी डिटेल्स
- SRH vs KKR, Pitch Report: आज हैदराबाद में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर, जानिए मैच से पिच की पूरी जानकारी
- SRH vs KKR, Live Streaming: हैदराबाद में आज भिड़ेंगे एसआरएच-केकेआर, फैंस यहां देख पाएंगे मैच का लाइव प्रसारण