menu-icon
India Daily

LIVE Bihar CM Live Updates: सम्राट चौधरी ने CM तो इन दो मंत्रियों ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

Bihar CM Live Updates: बिहार में आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वे जेडीयू के नीतीश कुमार की जगह लेंगे, जो राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Bihar CM Live Updates: सम्राट चौधरी ने CM तो इन दो मंत्रियों ने ली डिप्टी CM पद की शपथ
Courtesy: Pinterest

Bihar CM Live Updates: बिहार में आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. वे जेडीयू के नीतीश कुमार की जगह लेंगे, जो राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. बता दें कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. पटना के लोकभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से BJP के वरिष्ठ नेताओं के शामिल हुए.

11:56:35 AM

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

एक पोस्ट में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, 'श्री सम्राट चौधरी जी को आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और भी तेजी से विकास करेगा और देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.'

11:34:55 AM

बधाई व शुभकामनाएं नई सरकार को- विजय कुमार सिन्हा

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बधाई व शुभकामनाएं नई सरकार को. ये सरकार पूरी तरह से समृद्धि के साथ, विकसित बिहार और डबल इंजन की सरकार का सपना साकार करने में अपना भरपूर योगदान देगी."

11:33:59 AM

निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर विजेंद्र यादव ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, "...उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं..."

11:32:56 AM

विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के प्रति आभार किया प्रकट

जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं. ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे."

11:06:39 AM

सम्राट चौधरी ने ली सीएम पद की शपथ

10:50:28 AM

सम्राट चौधरी पहुंचे लोकभवन 

10:49:36 AM

ये एक ऐतिहासिक क्षण है- अरुण भारती

LJP(रामविलास) सासंद अरुण भारती ने कहा, "...ये एक ऐतिहासिक क्षण है। दो दशकों के बाद बिहार में नेतृत्व बदलने वाला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि बिहार नए मार्गदर्शक के साथ विकास के नए पथ पर आगे बढ़ेगा..."

10:33:10 AM

सम्राट चौधरी ने लिया हनुमान जी से आशीर्वाद

बिहार के सीएम पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर स्थित पंचरुपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

10:17:05 AM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

10:15:45 AM

आज शपथ लेने जा रहे सम्राट चौधरी- गिरिराज सिंह

भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये NDA की सरकार थी और NDA की सरकार आज नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेगी. क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है? 5 दलों का NDA है."

10:02:39 AM

चिराग पासवान ने दी सम्राट चौधरी को बधाई

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "सम्राट चौधरी को ढेर सारी बधाई, ढेर सारी शुभकामनाएं. वो मेरे बिहार को अगले पड़ाव की ओर लेकर जाने वाले हैं. बिहार यहां से नई ऊंचाईयों पर सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है."

10:01:24 AM

बिहार की जनता के लिए अच्छा काम किया है और वही कोशिश हमारी आगे भी रहेगी- विजय कुमार चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "जिम्मेदारी बड़ी हो छोटी हो चुनौती तो होती ही है. हम लोग जब ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो पीछे का इतिहास है हमने अपने नेता के साथ मिलकर बिहार की जनता के लिए अच्छा काम किया है और वही कोशिश हमारी आगे भी रहेगी."

09:59:24 AM

नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हैं- विजय कुमार चौधरी

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "इस जिम्मेदारी के लिए हम अपने नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हैं. आज जो भी पद हमे मिलने वाला है ये नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही मिल रहा है."

09:08:38 AM

हम उनका अभिनंदन करेंगे- दानिश इकबाल

भाजपा नेता दानिश इकबाल ने कहा, "कल NDA के नए मुख्यमंत्री का चयन किया गया है और आज शपथ ग्रहण समारोह है."

09:07:10 AM

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न की तैयारियां

09:06:27 AM

'20 साल के कार्यकाल के बाद आज...' संजय सरावगी

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल के बाद आज नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय चौधरी और विजेंद्र यादव मिल रहे हैं."

09:00:15 AM

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा

08:50:07 AM

पूरा बिहार मर्माहत है- रामकृपाल यादव

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा-

08:47:38 AM

लोग भाजपा को देखकर ही वोट देते हैं- दिलीप घोष

सम्राट चौधरी के NDA विधायक दल का नेता चुने जाने पर खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा-

08:32:37 AM

सम्राट चौधरी की शपथ के लिए लोकभवन तैयार

सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. लोकभवन में सुबह 10:50 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. लोकभवन के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. केवल मीडिया को अनुमति है.

07:45:57 AM

नीतीश कुमार का जाना बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है- NCP-SP नेता 

NCP-SP नेता सीमा मलिक ने कहा कि वह सम्राट चौधरी और BJP को बधाई देती हैं. हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार के जाने को बिहार की जनता के साथ विश्वासघात बताया. उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई असली बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि BJP और JD(U) पिछले 20 सालों से मिलकर ही सरकार चला रहे हैं. 

07:45:47 AM

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी जाएंगे पंचरूपी हनुमान मंदिर 

NDA विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे पंचरूपी हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे. यह दौरा बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर उनके शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले होगा.

07:45:32 AM

BJP विधायक दल के नेता चुने सम्राट चौधरी

बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को BJP विधायक दल का नया नेता चुना गया है. मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, वह बिहार के पहले BJP मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. चौधरी ने NDA नेताओं के साथ मिलकर राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.