IND W vs NED W, Live update: महिला टी20 विश्व कप में आज भारत की टीम का सामना नीदरलैंड से हुआ, जहां शानदार लय में चल रही टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर विजयी अभियान जारी रखा है. भारत की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और बल्लेबाजों की शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 209 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में आल आउट हो गई और इस तरह टीम इंडिया ने 95 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ली.
10:28:06 PM
भारत की रिकॉर्ड जीत, 95 रन से नीदरलैंड्स को रौंदा, शेफ़ाली-मांधना के अर्धशतक और श्री चरणी के 4 विकेट चमके, दीप्ति शर्मा ने 355 अंतरराष्ट्रीय विकेट के साथ झूलन गोस्वामी की बराबरी की, जबकि भारत ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच गया.
WT20WC 2026.India Won by 95 Runs. https://t.co/FMkrKB1zcS #WT20WC26 #TeamIndia
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
10:24:26 PM
भारत की शानदार जीत, इसाबेल वैन डर वॉनिंग के विकेट के साथ मैच खत्म, जेमिमा रॉड्रिग्स ने लॉन्ग ऑन पर बेहतरीन कैच लपका
10:23:00 PM
सीगर्स स्टंप आउट, स्वीप शॉट से चूकीं, ऋचा घोष ने फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेरीं, शेफ़ाली वर्मा को मिली दूसरी सफलता।
10:25:09 PM
श्री चरणी का कहर जारी, धीमी गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलकर बल्लेबाज़ डीप मिडविकेट पर कैच आउट, इस ओवर में तीसरा और मैच का चौथा विकेट
3 wickets in an over for Sree Charani 🪄
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
She finishes with a fantastic 4️⃣/19 👌#TeamIndia inching closer and closer to victory 💪
Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/IGuMwuX1rT
10:18:38 PM
श्री चरणी का डबल स्ट्राइक, लगातार दो गेंदों पर फ़्रेड्रिक ओवरडिज़्क और मायर्थे वैन डेन राड को आउट कर मचाई सनसनी
10:06:58 PM
रॉबिन LBW आउट, स्वीप शॉट की कोशिश में पैड पर लगी गेंद, रिव्यू भी नहीं बचा सका
10:04:12 PM
स्टंप आउट, कट शॉट की कोशिश में आगे निकल गईं बल्लेबाज, ऋचा घोष ने फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं
09:59:22 PM
कप्तान बैबेट डी लीड और रॉबिन रिज्क क्रीज पर मौजूद, जीत के लिए 39 गेंद में 115 रनों की जरुरत
09:56:05 PM
कैलिस बोल्ड, स्पिन खेलने के प्रयास में चूकीं, सीधी रही गेंद और जा लगी स्टंप्स पर
Outfoxed and BOWLED \|/
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
Shafali Verma with a lovely delivery to send back Sterre Kalis 🕸️
Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#TeamIndia | #T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/p4NPz22kyd
10:04:54 PM
मोल्केनबोर आउट, बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मिडऑफ पर जेमिमा रॉड्रिग्स को कैच थमाया, भारत को दूसरी सफलता.
Deepti Sharma picks up from where she left in the previous game 😌☝️
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
Her 1️⃣st wicket today, 2️⃣nd for #TeamIndia 👌
Updates ▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvNED | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/2pM4fFS7qe
09:20:47 PM
फील्डिंग के दौरान श्रेयंका चोटिल, गेंद रोकने की कोशिश में गिरीं, एंकल में परेशानी के बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे
09:36:03 PM
सीगर्स आउट, ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में स्मृति मांधना ने शानदार कैच लपका
NANDU’S FIRST WICKET FOR 🇮🇳 AT THE T20WC 💙 pic.twitter.com/h5RoAR7Jpx
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 17, 2026
09:11:59 PM
भारत की सधी हुई गेंदबाजी के जवाब में नीदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी, 4 ओवर में स्कोर 30 के पार
09:09:21 PM
नीदरलैंड की पारी हुई शुरू, हीदर सीजर्स और फ़ीबी मोलकेनबोर सलामी जोड़ी के रूप में मैदान में उतरी
08:43:59 PM
भारत ने शेफ़ाली-मांधना की शतकीय साझेदारी और ऋचा घोष की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 209 रन बनाए. अब नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 210 रनों का विशाल लक्ष्य.
08:41:55 PM
हरमनप्रीत कौर आउट, धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में मिडऑन पर आसान कैच थमाया
08:35:45 PM
यास्तिका स्टंप आउट, आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गईं, डी लैंग की फ्लाइटेड गेंद पर चूकीं और विकेटकीपर ने बखूबी काम पूरा किया
08:29:22 PM
रॉड्रिग्स भी आउट, स्कूप शॉट की कोशिश में विकेटकीपर ने शानदार लो कैच लपका, भारत को लगा तीसरा झटका
08:25:05 PM
शानदार लय में दिख रही स्मृति को डी लैंग ने बनाया अपना शिकार, 74 रन बनाकर हुई आउट
08:04:20 PM
स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनकी तेजतर्रार पारी से भारतीय महिला टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना हुआ है.
07:58:15 PM
रतीय महिला टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा. शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 55 रन बनाए, लेकिन अर्धशतक के बाद बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और टीम का स्कोर आगे बढ़ाने के प्रयास में पवेलियन लौट गईं.
07:53:39 PM
बल्लेबाज शेफाली वर्मा के अर्थशतक के साथ भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन पूरे कर लिए हैं.
07:51:02 PM
शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. उनकी आक्रामक पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मजबूत शुरुआत की और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा है.
07:33:25 PM
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 ओवर्स में बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए हैं.