menu-icon
India Daily

LIVE IND vs AUS 2nd T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी20, वनडे के बाद भारत टी-20 में भी फेल!

IND vs AUS 2nd T20I Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच आज मेलबर्न क्रिकेट में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

hemraj
IND vs AUS 2nd T20I Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी20, वनडे के बाद भारत टी-20 में भी फेल!
Courtesy: IDL

मेलबर्न: IND vs AUS 2nd T20I Live Updates: भारत को दूसरे टी-20 में हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 126 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. भारत की तरफ बुमराह, कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. इससे पहले भारत टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 125 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 68 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. पहला टी20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका था.

05:00:09 PM

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिर गया है. बुमराह ने दों गेंदों में दो विकेट ले लिए हैं.

04:59:35 PM

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिर गया है. मिचेल ओवेन को 14 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट किया.

04:41:07 PM

ऑस्ट्रेलिया जीत से चंद कदम दूर

ऑस्ट्रेलिया जीत से एक कदम दूर है. टीम का स्कोर 100 रन के पार हो गया है.

04:34:30 PM

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिर गया है. टिम डेविड को एक रन पर वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया.

04:28:54 PM

मिशेल मार्श आउट

 मिशेल मार्श को आउट कर कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है. वो 46 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि वो अपना काम कर गए हैं.

04:13:28 PM

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दिलाई सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. हेड 28 रन बनाकर आउट हुए.

04:05:09 PM

ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत हुई है. 3 ओवर के बाद उसने बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं.

03:50:33 PM

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है. उनकी तरफ से ओपनिंग करने ट्रेविड हेड और मिचेल मार्श आए हैं. जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डाल रहे हैं.

03:33:22 PM

टीम इंडिया 125 पर ऑलआउट

टीम इंडिया 125 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को 18.4 ओवर में ऑलआउट कर दिया.

03:30:09 PM

अभिषेक शर्मा हुए आउट

टीम इंडिया का नौवां विकेट गिर गया. अभिषेक शर्मा 68 रन बनाकर आउट हुए.

03:22:00 PM

टीम इंडिया का आठवां विकेट गिरा

टीम इंडिया का आठवां विकेट गिरा. कुलदीप यादव ने मार्कस स्टोइनिस ने शून्य पर आउट किया.

03:15:27 PM

टीम इंडिया का सातवां विकेट गिरा

 टीम इंडिया का सातवां विकेट गिर गया है. शिवम दुबे 4 रन बनाकर बार्टलेट की गेंद पर आउट हुए.

03:13:09 PM

टीम इंडिया का छठा विकेट गिरा

टीम इंडिया का छठा विकेट गिर गया है. हर्षित राणा 35 रन बनाकर बार्टलेट की गेंद पर आउट हो गया.

03:11:55 PM

टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. अभिषेक शर्मा ने पारी संभाली हुई है.

03:11:16 PM

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन  के पार हो गया है. 

02:59:34 PM

अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने फिर एक बार तूफानी फिफ्टी जड़ी है. उन्होंने 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी.

02:34:33 PM

भारत का पांचवां विकेट गिरा

भारत का पांचवां विकेट गिर गया है. अक्षर पटेल 7 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर नाबाद हैं.

02:19:14 PM

भारत की लगी विकेटों की झड़ी, हेजलवुड का कहर

भारत की विकेटों की झड़ी लग गई हैं. तिलक वर्मा के रूप में भारत का चौथा विकेट गिर गया. उन्हें हेजलवुड ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

02:16:38 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में तीसरा विकेट गंवा दिया है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 1 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेज दिया है.

02:09:49 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया को इस मुकाबले में दूसरा झटका लगा है और संजू सैमसन को नाथन एलिस ने 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.

02:04:10 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत को लगा पहला झटका

भारत को इश मुकाबले में पहला झटका लगा है और शुभमन गिल को जोश हेजलवुड ने 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

01:52:14 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत की बल्लेबाजी शुरु

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरु हो गई है. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं.

01:24:09 PM

IND vs AUS 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.

01:23:02 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

01:18:17 PM

IND vs AUS 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया का पहले गेंदबाजी करने का फैसला

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

12:43:52 PM

IND vs AUS 2nd T20I: क्या मैच में होगी बारिश

मेलबर्न में मौसम की बात करें तो इस मुकाबले के दौरान 45 प्रतिशत बारिश की संभावना है. ऐसे में मैच होने के पूरे आसार हैं.

12:30:17 PM

IND vs AUS 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. इससे पहले कैनबरा में पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था.