US-Israel-Iran War LIVE Updates: 'ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करने की कोशिश की, हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकते', डोनाल्ड ट्रंप
US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा कर बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खुल गया है. लेबनान से जुड़े हालिया संघर्ष-विराम समझौते के बाद यह एक बड़ा स्टेप है. ट्रंप ने कहा कि जहाज अब इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से बेरोकटोक आ-जा सकते हैं.
US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा कर बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खुल गया है. लेबनान से जुड़े हालिया संघर्ष-विराम समझौते के बाद यह एक बड़ा स्टेप है. ट्रंप ने कहा कि जहाज अब इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से बेरोकटोक आ-जा सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान के साथ कोई अंतिम और पूर्ण समझौता नहीं हो जाता. इस खबर के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई, जबकि शेयर बाजारों में उछाल देखने को मिला, क्योंकि निवेशकों को ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत महसूस हुई.
इस बीच, लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष-विराम कायम होता दिख रहा है. हफ्तों तक चली भीषण लड़ाई के बाद, हजारों विस्थापित लेबनानी परिवार अब अपने घरों को लौटने लगे हैं. स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है. जहां एक ओर होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से ऊर्जा बाजारों में कुछ शांति आई है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका मौजूदा नाकेबंदी के जरिए ईरान पर दबाव बनाए हुए है. उम्मीद है कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में एक दीर्घकालिक शांति समझौते तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखेंगे.
09:10:02 PM
ईरान हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता: ट्रंप
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है. इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता.
05:43:37 PM
अमेरिका को नहीं सौंपेंगे संवर्धित यूरेनियम: ईरान
ईरान ने कहा कि वह अपने संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका को नहीं सौंपेगा.
03:48:47 PM
ईरान ने किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का ऐलान किया है. ईरान ने कहा कि जब तब अमेरिका नाकेबंदी नहीं हटाता तब तक होर्मुज नहीं खुलेगा. ईरान ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि हमने आपको चेतावनी दी थी और तुमने इसे नजरअंदाज कर दिया. अब होर्मुज के अपने पूर्व स्थिति में लौटने का आनंद लें
01:57:32 PM
जब तक अमेरिका नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित नहीं करता, तब तक होर्मुज पर उसका कड़ा कंट्रोल बना रहेगा- ट्रंप
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का कड़ा कंट्रोल बना रहेगा, जब तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाज़ों के लिए नौवहन की पूर्ण स्वतंत्रता की गारंटी नहीं देता.
11:48:28 AM
'होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति सोशल मीडिया के जरिए नहीं दी जाती', दक्षिण अफ्रीका में ईरानी दूतावास
11:48:17 AM
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट दोबारा शेयर की है, जिसमें उन्हें शांति का राष्ट्रपति (The Peace President) कहा गया है.
11:48:06 AM
ब्रिटेन ने होर्मुज सुरक्षा मिशन के लिए कॉम्प्रीहेंसिव मिलिट्री अस्सिटेंस का किया वादा
वॉशिंगटन में ब्रिटेन के दूत, क्रिश्चियन टर्नर के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक बहुराष्ट्रीय मिशन में व्यापक सैन्य योगदान देगा.
09:50:19 AM
कनाडाई PM ने खाड़ी सहयोगियों का किया समर्थन
09:50:07 AM
UK ने होर्मुज सुरक्षा पहल में सैन्य भूमिका निभाने का किया वादा
UK ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए फ्रांस और UK के नेतृत्व वाली योजना में मजबूत सैन्य योगदान देने का वादा किया है. UK के दूत क्रिश्चियन टर्नर ने कहा कि इस पहल को दुनिया भर से व्यापक समर्थन मिल रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस योजना की आलोचना की और इसमें NATO की भागीदारी को खारिज कर दिया.
09:49:56 AM
संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज से गुजरने वाला पहला क्रूज जहाज
माल्टा का झंडा लगा एक क्रूज जहाज, जिसका नाम सेलेस्टियल डिस्कवरी है, युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने वाला पहला यात्री जहाज बन गया है.
09:49:44 AM
अगर युद्ध खत्म हुआ तो वह पार्टी देंगे- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्ध खत्म होता है, तो वह व्हाइट हाउस में एक बड़ी पार्टी देंगे. उन्होंने एक समझौते की उम्मीद जताई, लेकिन चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल होती है, तो वह सीजफायर को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं और सैन्य हमले फिर से शुरू कर सकते हैं.
09:49:28 AM
सीजफायर खत्म हो सकता है, फिर से सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो वह ईरान के साथ मौजूदा सीजफायर को 21 अप्रैल के बाद आगे नहीं बढ़ा सकते हैं. उन्होंने पुष्टि की कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी. ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल होती है, तो अमेरिका फिर से बम गिराना शुरू कर सकता है.
09:49:09 AM
पीट हेगसेथ ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर भोजन की कमी की खबरों को किया खारिज
09:22:25 AM
ईरान ने एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के ट्रंप के दावे को किया खारिज
ईरान ने ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह अपना समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंप देगा. ईरान ने साफ किया कि यह मुद्दा बातचीत में शामिल ही नहीं था. खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
09:21:32 AM
परमाणु विवाद पर बातचीत के लिए फिर आमने-सामने आ सकते हैं अमेरिका और ईरान - रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत सोमवार को पाकिस्तान में होने की संभावना है. पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
09:20:30 AM
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट
शुक्रवार को तेल की कीमतों में लगभग 9% की गिरावट आई, जब ईरान ने कहा कि संघर्ष-विराम के दौरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य कमर्शियल जहाजों के लिए खुला रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि ईरान ने इस जलडमरूमध्य को दोबारा बंद न करने पर सहमति जताई है, जिससे आपूर्ति से जुड़ी चिंताएं कम हुईं और कीमतें नीचे आ गईं.
09:20:19 AM
ईरान ने खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
मध्य पूर्व से एक बड़ी और राहत देने वाली खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद इजरायल और लेबनान दस दिन के युद्धविराम के लिए पूरी तरह सहमत हो गए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक