US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान पर हमला कर अमेरिका ने दुनिया पर किया बड़ा उपकार- ट्रंप
US Israel Iran War LIVE Updates: वेस्ट एशिया में टेंशन का माहौल बढ़ता ही जा रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स, इजराइल और ईरान के बीच चल रही वॉर का आज आठवां दिन है. 28 फरवरी से लड़ाई शुरू हुई है, जब तेहराम में एक हाई-प्रोफाइल स्ट्राइक की गई थी, तब से यह लिमिटेड एयर अटैक से आगे बढ़कर एक बड़े मल्टी-फ्रंट वॉर में बदल गई है.
US Israel Iran War LIVE Updates: वेस्ट एशिया में टेंशन का माहौल बढ़ता ही जा रही है. यूनाइटेड स्टेट्स, इजराइल और ईरान के बीच चल रही वॉर का आज आठवां दिन है. 28 फरवरी से लड़ाई शुरू हुई है, जब तेहराम में एक हाई-प्रोफाइल स्ट्राइक की गई थी, तब से यह लिमिटेड एयर अटैक से आगे बढ़कर एक बड़े मल्टी-फ्रंट वॉर में बदल गई है. वहीं, प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर घोषणा करते हुए कहा था कि तेहरान के साथ बातचीत तब तक फिर से शुरू नहीं होगी जब तक ईरान बिना किसी शर्त के सरेंडर नहीं करता है. इन आठ दिनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है. UNICEF ने एक डाटा जारी किया था, जिसके अनुसार 190 से ज्यादा बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं. आज मिडिल ईस्ट में क्या कुछ हो रहा है, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स.
11:22:37 PM
ईरान पर हमला कर अमेरिका ने दुनिया पर किया बड़ा उपकार- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दुनिया पर उपकार किया है.
07:47:07 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से शुरू हो सकती है विमानों की आवाजाही: सूत्र
सरकारी सूत्रों ने कहा कि ईरान द्वारा पड़ोसी देशों पर हमले रोकने की प्रतिक्रिया के बाद अब स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से जहाजों की आवाजाही शुरू हो सकती है.
06:06:55 PM
आज ईरान पर होगा बहुत जोरदार हमला: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि आज ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया जाएगा.
06:02:56 PM
यूएई ने रोके ईरान के 15 बैलिस्टिक मिसाइल और 119 ड्रोन
ईरान की सेना द्वारा अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के दौरान यूएई ने 15 बैलिस्टिक मिसाइल और 119 ड्रोन रोके
05:42:42 PM
ईरान मध्य पूर्व का हारा हुआ देश: ट्रंप
खाड़ी देशों से माफी मांगने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जमकर आलोचना की है. उन्होंने तेहरान को मिडिल ईस्ट का हारा हुआ देश बताया.
04:44:35 PM
अमेरिका ने की मिडिल ईस्ट में अपना तीसरा विमानवाहक पोत भेजने की घोषणा
अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपना तीसरा विमानवाहक पोत भेजने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद ईरान ने सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया
02:59:20 PM
ड्रोन हमले में रुकावट के बाद दुबई एयरलाइंस ने फिर शुरू की उड़ानें
दुबई के पास ड्रोन हमले की वजह से कुछ समय के लिए रोके गए ऑपरेशन के बाद एमिरेट्स एयरलाइंस ने अपना ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है.
01:57:40 PM
ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि देश की अंतरिम लीडरशिप काउंसिल के एक अहम फैसले की घोषणा भी की है. इसके साथ ही तेहरान ने कहा है कि वह पड़ोसी देशों पर तब तक मिसाइल से हमले नहीं करेगा, जब तक ईरान पर हमला उनके इलाके से न हो.
01:56:03 PM
एमिरेट्स ने दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
एमिरेट्स ने यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में दुबई आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अगली सूचना तक सस्पेंड करने की घोषणा की है.
01:55:48 PM
इजराइली हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान की पूर्वी बेका घाटी के नबी चिट शहर पर इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए.
01:55:41 PM
IRGC ने US बेस और कब्जे वाले इलाके पर किया हमला
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 23वां फेज शुरू किया है, जिसमें कब्जे वाले इलाकों में अमेरिकी रीजनल बेस और टारगेट पर मिसाइल टेक्नोलॉजी की नई जेनरेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
01:55:30 PM
पाकिस्तान ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 55 PKR प्रति लीटर की बढ़ोतरी
पाकिस्तान ने शुक्रवार को ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए डीजल और पेट्रोल की उपभोक्ता कीमतों में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि की. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
10:54:07 AM
दुबई एयरपोर्ट पर इंटरसेप्शन की घटना के बाद फ्लाइट्स चक्कर लगाती दिखीं
10:31:18 AM
UAE ने शहर के ऊपर हवाई हमले को रोका
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कई तेज धमाकों की आवाज सुनने के बाद शहर के ऊपर हवाई हमले की रिपोर्ट दी. लोगों ने कहा कि धमाके इलाके के कुछ हिस्सों में गूंजे, जिससे हमले की आशंका बढ़ गई.
09:34:30 AM
रियाद में मिले सऊदी-पाकिस्तान डिफेंस चीफ
सऊदी डिफेंस मिनिस्टर और पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अपने जॉइंट स्ट्रेटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के तहत ईरानी हमलों को रोकने पर चर्चा करने के लिए रियाद में मुलाकात की.
09:31:19 AM
रियाद और सऊदी तेल क्षेत्र पर ड्रोन से हमला शामिल
सऊदी अरब में आज सुबह ड्रोन हमले किए गए, जिसमें राजधानी रियाद और एक बड़ी तेल सुविधा के पास हमले किए गए.
08:39:06 AM
ईरान ने अमेरिका पर स्कूल पर हमला करने के लिए अरब बेस का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
ईरान और अरब भाई सदियों से प्यार, दोस्ती और आपसी सम्मान की भावना से साथ-साथ रहते आए हैं. अमेरिकी हमलावर हमारे अरब दोस्तों की जमीन से बच्चों और मासूमों को निशाना बनाते हैं.
08:36:30 AM
पुतिन ने की ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से बात
पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन को फोन किया. उन्होंने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर दुख जताया. साथ ही दुश्मनी तुरंत खत्म करने की अपील की.
08:34:19 AM
कतर में भारतीय दूतावास ने अतिरिक्त 24/7 हेल्पलाइन नंबर एक्टिव
08:29:08 AM
US ने दी इजराइल को $151.8 मिलियन के इमरजेंसी हथियार बेचने की मंजूरी
US स्टेट डिपार्टमेंट ने तुरंत सुरक्षा जरूरतों के लिए इजराइल को $151.8 मिलियन के इमरजेंसी हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है. सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने कहा कि इमरजेंसी में इजराइल की सुरक्षा को एक अहम साथी के तौर पर मजबूत करने के लिए तुरंत बेचने की जरूरत है.
07:30:01 AM
इजराइल का बेरूत में बड़े पैमाने पर निकासी आदेश
इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों (दाहिया) में भारी हवाई हमलों के बाद लगभग 7 लाख लोगों को तुरंत निकलने का आदेश दिया, जिससे शहर में अफरा-तफरी और ट्रैफिक जाम मच गया.
07:28:54 AM
एयर कनाडा ने 2 मई तक तेल अवीव की फ्लाइट्स की कैंसिल
एयर कनाडा ने चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष के बीच कनाडा को मिडिल ईस्ट से जोड़ने वाली कई फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं. एयरलाइन ने 2 मई तक अपनी टोरंटो-तेल अवीव सर्विस कैंसिल कर दी हैं, जबकि टोरंटो और दुबई के बीच चलने वाली फ्लाइट्स कम से कम 28 मार्च तक सस्पेंड रहेंगी.
07:24:47 AM
मेरोप्स सिस्टम: AI से ड्रोन को टारगेट करना
US मिडिल ईस्ट में मेरोप्स एंटी-ड्रोन सिस्टम इस्तेमाल कर रहा है. यह AI से दुश्मन ड्रोन की पहचान कर ट्रैक करता है, GPS जाम होने पर भी पीछा करता है. कॉम्पैक्ट सिस्टम पिकअप ट्रक पर लगता है.
07:24:20 AM
सऊदी अरब ने ड्रोन को रोका
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एम्प्टी क्वार्टर रेगिस्तान में शायबा तेल क्षेत्र की ओर जा रहे चार ड्रोन को रोका गया और नष्ट कर दिया गया. मिडिल ईस्ट में युद्ध आज आठवें दिन भी जारी है.