US-Israel-Iran War LIVE Updates: युद्धविराम बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए अमेरिका और ईरान: रिपोर्ट्स

US-Israel-Iran War LIVE Updates:अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता इस हफ्ते फिर से शुरू हो सकती है. इस बात की जानकारी US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. बता दें कि खाड़ी देशों, पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों देशों की बातचीत करने वाली टीमें इस हफ्ते के आखिर में इस्लामाबाद लौट सकती हैं.

Pinterest
Sagar Bhardwaj

US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता इस हफ्ते फिर से शुरू हो सकती है. इस बात की जानकारी US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. बता दें कि खाड़ी देशों, पाकिस्तान और ईरान के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों देशों की बातचीत करने वाली टीमें इस हफ्ते के आखिर में इस्लामाबाद लौट सकती हैं. यह तब हो रहा है जब पाकिस्तान में हुई बातचीत का पिछला दौर बिना किसी समझौते के खत्म हो गया था.

पिछली बातचीत के नाकाम रहने के बाद US ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू करना शुरू कर दिया है. एक और अच्छी खबर यह है कि इजराइल और लेबनान दशकों में पहली बार सीधे बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गए हैं. यह बैठक वॉशिंगटन में हुई और US के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इसमें मध्यस्थता की. आने वाले दिन यह देखना होगा कि इस बातचीत का कोई हल निकलता है या नहीं. 

04:47:21 PM

युद्धविराम बढ़ाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए अमेरिका और ईरान: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान और अमेरिका सैद्धांतिक रूप से युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं.

04:44:34 PM

ईरान को हथियार न देने पर सहमत हुआ चीन: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन ईरान को हथियार ना देने पर सहमत हो गया है.

01:53:13 PM

हार्मुज जलडमरूमध्य पार कर कांडला पहुंचा भारतीय LPG जहाज जग विक्रम

भारतीय झंडे वाला LPG जहाज जग विक्रम हार्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद सुरक्षित रूप से गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंच गया है. जहाज पर 20,400 मीट्रिक टन LPG था और 24 नाविक सवार थे. यह अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद हार्मुज से गुजरने वाला पहला भारतीय जहाज है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

01:51:38 PM

हिज्बुल्लाह ने नॉर्थ इजराइल पर दागे 30 रॉकेट

इजराइल की सेना ने बताया कि हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने बुधवार तड़के नॉर्थ इजराइल पर करीब 30 रॉकेट दागे. यह घटना वाशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच दशकों बाद हुई पहली सीधी बातचीत के कुछ ही घंटों बाद हुई.

01:50:22 PM

UN के न्यूक्लियर प्रमुख ने की जांच की अपील 

UN की न्यूक्लियर निगरानी संस्था के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले संभावित समझौते में, ईरान की न्यूक्लियर गतिविधियों की पुष्टि करने के लिए उपाय शामिल होने चाहिए. ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकना युद्ध का एक मुख्य मकसद है.

11:36:31 AM

अमेरिका की नाकेबंदी ने ईरान के समुद्री व्यापार को पूरी तरह रोका

10:08:29 AM

सऊदी अरब ने की पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की है और 5 अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ा दी है.

09:20:49 AM

भारतीय तेल टैंकर जग विक्रम पहुंचा गुजरात के कांडला बंदरगाह

20,000 मीट्रिक टन LPG लेकर जा रहा भारतीय तेल टैंकर जग विक्रम, बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद, गुजरात के कांडला बंदरगाह पर सुरक्षित रूप से पहुंच गया है.

09:20:38 AM

ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी निष्पक्ष रूप से लागू- US CENTCOM

US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी, ईरान में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू की जा रही है.

09:20:26 AM

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली शिपमेंट में कुछ समय के लिए रोक लगाने पर कर रहा विचार 

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली तेल की शिपमेंट को कुछ समय के लिए रोकने पर विचार कर रहा है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, ऐसा US की नाकेबंदी के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने और शांति वार्ता को जारी रखने के लिए किया जा रहा है.

09:20:16 AM

पाकिस्तान ने की US-ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर को 45 दिन बढ़ाने की मांग 

पाकिस्तान ने US और ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर को 45 दिन और बढ़ाने की मांग की है. राजनयिक सूत्रों के अनुसार, सप्ताहांत में हुई बातचीत के नाकाम रहने के बाद, इस्लामाबाद इस सीजफायर को बढ़ाने और बातचीत फिर से शुरू करने के लिए दोनों पक्षों से बात कर रहा है.

07:05:14 AM

ईरान के साथ बड़ी डी' करने की कोशिश कर रहा अमेरिका- वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ एक बड़ी और मजबूत डील चाहते हैं, न कि कोई छोटी-मोटी डील. उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. अमेरिका चाहता है कि ईरान वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े और शांतिपूर्वक रहे. बातचीत अभी भी जारी है.

07:04:32 AM

24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर किए 34 हमले- हिजबुल्लाह

हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 34 हमले किए. इन हमलों में लेबनान सीमा के पास और उत्तरी इजरायल में इजरायली बस्तियों, सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया गया.

07:04:05 AM

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रियाद रवाना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस हफ्ते सऊदी अरब और तुर्की का दौरा करेंगे. वह अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर को आयोजित करने में मदद करना चाहते हैं.

07:03:56 AM

ड्रोन हमले में ईरानी कुर्द मारे गए, एक की मौत

उत्तरी इराक में एक ड्रोन हमले में एक ईरानी कुर्द समूह की एक महिला की मौत हो गई. यह हमला मंगलवार को हुआ. पिछले हफ्ते संघर्ष विराम शुरू होने के बाद यह इस तरह का पहला हमला है. कुर्द समूह ने इसके लिए ईरान और उसके सहयोगियों को दोषी ठहराया.

07:03:41 AM

ईरान ने खाड़ी देशों से मुआवजे की मांग की

ईरान ने बहरीन, सऊदी अरब, कतर, UAE और जॉर्डन से मुआवजे का भुगतान करने को कहा है. ईरान का कहना है कि इन देशों ने अमेरिका और इजरायल को उस पर हमला करने में मदद की. ईरान के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र को भी पत्र लिखकर कहा कि ये देश आत्मरक्षा का दावा नहीं कर सकते.

07:03:29 AM

कनाडा ने लेबनान को मानवीय सहायता के तौर पर $40 मिलियन किए आवंटित 

कनाडा ने लेबनान की मदद के लिए मानवीय सहायता के तौर पर 40 मिलियन डॉलर दिए हैं. यह पैसा अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों के माध्यम से भेजा जाएगा. यह घोषणा लेबनान और कनाडा के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद की गई.

07:03:21 AM

इजरायली हमलों ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों को बनाया निशाना 

इजरायल दक्षिणी लेबनान पर अपने हमले जारी रखे हुए है. ये हमले टायर शहर के पास के इलाकों और इजरायल की सीमा से सटे गांवों को निशाना बना रहे हैं.

07:03:12 AM

अगले दो दिनों में ईरान के साथ पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत का एक नया दौर अगले दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकता है.