US-Israel-Iran Live Updates: पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात शायद कल हो: डोनाल्ड ट्रंप
US-Israel-Iran Live Updates: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 38वां दिन है. इसके रुकने का फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी डेडलाइन 24 घंटे के लिए बढ़ा दी है.
US-Israel-Iran Live Updates: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 38वां दिन है. इसके रुकने का फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी डेडलाइन 24 घंटे के लिए बढ़ा दी है. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मंगलवार, रात 8:00 बजे (ईस्टर्न टाइम)!" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से नहीं खोलता है, तो उसे नरक का सामना करना पड़ेगा, जिसमें बिजली संयंत्रों और पुलों पर संभावित अमेरिकी हमले भी शामिल हैं.
ईरान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब जैसे को तैसा देगा. जमीनी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका ने पुष्टि की है कि ईरान के अंदर एक लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने के बाद उसने अपने दूसरे पायलट को भी सुरक्षित बचा लिया है. इस बात का डर बढ़ता जा रहा है कि यह संघर्ष और भी ज्यादा फैल सकता है. साथ ही यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को भी निशाना बनाया जा सकता है.
11:01:43 PM
पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं: डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ईरान को हम एक ही रात में खत्म कर सकते हैं और हो सकता है कि वह रात शायद कल हो.
08:49:47 PM
ईरान ने नामंजूर किया अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव खारिज कर दिया है और स्थायी युद्धविराम की मांग की है.
07:14:13 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 45 दिन के सीजफायर प्लान को किया नामंजूर
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 45 दिन के सीजफायर प्लान को नामंजूर कर दिया है.
06:04:57 PM
इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर हमला किया
इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर हमला किया है. इस हमले के बाद फैक्ट्री में परिचालन बंद हो गया है.
04:22:25 PM
अस्थायी युद्धविराम हुआ तो नहीं खोलेंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: ईरान
ईरान ने कहा है कि उसे अस्थायी युद्धविराम मंजूर नहीं है. उसने कहा कि अगर अस्थायी युद्धविराम समझौता हुआ तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला जाएगा.
02:19:20 PM
तेहरान में अस्पतालों को कराया गया खाली
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले शुरू होने के बाद से तेहरान के आठ अस्पतालों को खाली कराया गया है.
02:18:33 PM
कतर ने शांति का किया आह्वान
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने मध्य पूर्व संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य तनाव में और वृद्धि के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
02:18:21 PM
ईरान रक्षा को प्राथमिकता देता है- फतहाली
भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान फिलहाल अपनी रक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. हालांकि, अगर शर्तें सही हों और राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करती हों, तो वह बातचीत के लिए तैयार है.
02:18:12 PM
ईरान के उपराष्ट्रपति ने अमेरिका पर शरीफ यूनिवर्सिटी पर बंकर-बस्टर हमले का लगाया आरोप
ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने अमेरिका पर तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर हमला करने के लिए बंकर-बस्टर बम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
02:07:45 PM
भारतीय जहाज ग्रीन आशा ने पार किया जलडमरूमध्य
खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारतीय झंडे वाले जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर रहे हैं, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम हुई हैं. आठवें भारतीय झंडे वाले जहाज के रूप में ग्रीन आशा ने सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर ली है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
01:04:37 PM
बहरेस्तान में रिहायशी इमारतों पर हमलों में 13 लोगों की मौत
ईरान के बहरेस्तान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में रिहायशी इमारतों के निशाना बनने से 13 लोगों की मौत हो गई.
01:04:31 PM
उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में ड्रोन हमला
11:07:40 AM
ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 97वीं लहर शुरू की
ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों में स्थित लक्ष्यों के विरुद्ध अपने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 97वीं लहर शुरू की.
10:27:02 AM
अबू धाबी में विदेशी नागरिक घायल
10:26:20 AM
UAE के ऊपर मिसाइलें और ड्रोन रोके गए
रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि UAE इस समय ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोन का सामना कर रहे हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
09:47:01 AM
हैफा और आस-पास के इलाकों में सायरन बजे
इजरायली सेना ने बताया है कि ईरान ने इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद प्रभावित इलाकों में आम नागरिकों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने की चेतावनी जारी की गई.
09:46:54 AM
ईरान ने ट्रंप की धमकियों को बताया 'आपराधिक मानसिकता'
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इन धमकियों को आपराधिक मानसिकता का संकेत बताया.
09:43:38 AM
ईरान और US के बीच 45 दिन का युद्धविराम! क्या गुपचुप चल रही बातचीत?
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच कुछ मीडिएटर्स सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका पहला फेज 45 दिनों के युद्धविराम पर सहमत होना होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:43:05 AM
‘मंगलवार, रात 8 बजे…’ ईरान की चेतावनी के बाद ट्रंप का तीखा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने उस दिन और समय का संकेत दिया है, जब अमेरिकी सेना ईरान के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकती है… पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:41:52 AM
'ऑपरेशन ईगल क्लॉ...', ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए मंगलवार तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए कहा है. हालांकि ईरान ने ट्रंप की इस चेतावनी का जवाब उसके पुराने असफल ऑपरेशन का जिक्र करके दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
09:41:27 AM
पायलट को बचाने के लिए US ने खुद के ही लड़ाकू विमान किए नष्ट
ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए चलाए गए मिशन में अमेरिका को अपने ही दो विमान नष्ट करने पड़े. पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक