menu-icon
India Daily

LIVE Iran Israel War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल के साथ किया युद्धविराम का ऐलान

Iran Israel War LIVE Updates: सोमवार को ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया है. इसके बाद से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. बता दें कि ये हमले बेरूत और लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के जवाब में किए गए थे. वहीं, इजराइली सेना के अनुसार, उन्होंने करीब तीन मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Iran Israel War LIVE Updates: ईरान ने इजरायल के साथ किया युद्धविराम का ऐलान
Courtesy: AI

Iran Israel War LIVE Updates: सोमवार को ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया है. इसके बाद से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. बता दें कि ये हमले बेरूत और लेबनान पर इजराइल के हालिया हमलों के जवाब में किए गए थे. वहीं, इजराइली सेना के अनुसार, उन्होंने करीब तीन मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया गया. इसके साथ ही इजरायल ने कहा कि ईरान की तरफ से की गई ये बहुत बड़ी गलती है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया. मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रही है. यहां के हालात क्या हैं और क्या चल रहा है, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स.

06:34:23 PM

ईरान ने इजरायल के साथ किया युद्धविराम का ऐलान

ईरान ने इजरायल के साथ किया युद्धविराम का ऐलान, कहा- अगर हमला हुआ तो करारा और गंभीर जवाब मिलेगा.

05:43:18 PM

किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरान

ईरान ने कहा कि प्रतिरोध गठबंधन के किसी भी सदस्य पर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.
 

04:19:05 PM

इजरायल और ईरान को तुरंत गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल और ईरान को तुरंत एक दूसरे पर गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए.

03:59:53 PM

ईरान के साथ कई दिनों तक लड़ने की तैयारी कर रहा इजरायल

इजराइल का कहना है कि वह ईरान के साथ कई दिनों तक चलने वाली लड़ाई के लिए तैयारी कर रहा है.

03:01:03 PM

ईरान ने इजराइल की कार्रवाई का अमेरिका को बताया जिम्मेदार

ईरान ने अमेरिका को इजराइल के साथ फिर से शुरू हुई सैन्य झड़पों के लिए जिम्मेदार ठहराया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि क्षेत्र में इजराइल की कोई भी कार्रवाई अमेरिकी नीतियों से अलग नहीं है. उनका दावा है कि अमेरिका की मंजूरी और सहयोग के बिना इजराइल ऐसा कदम नहीं उठा सकता.

01:26:56 PM

इजराइल पर दागी गई मिसाइलों का फुटेज जारी

ईरान ने एक ईरानी पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी पर हुए हमले के जवाब में इजराइल पर दागी गई मिसाइलों का फुटेज जारी किया है.

01:02:23 PM

तेल अवीव में बम शेल्टर में शरण ले रहे हैं इजराइली लोग

Iran-Israel India Daily
Iran-Israel India Daily

12:41:47 PM

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से ईरान छोड़ दें.

11:49:13 AM

इजराइली हमलों के बीच पश्चिमी प्रांत में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में केरमानशाह शहर के आस-पास दुश्मन के लक्ष्यों के खिलाफ एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट किए गए.

11:48:39 AM

इजराइल के हमले के बाद ट्रंप ने ईरान से क्या कहा?

बेरूत में हिज्बुल्लाह के खिलाफ IDF के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा इज़राइल पर हमला किए जाने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान से बातचीत की मेज़ पर लौटने और वॉशिंगटन के साथ समझौता करने का आग्रह किया. खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वो यही सलाह देंगे कि आपने अपनी मिसाइलें दाग दी हैं, बस बहुत हुआ. बातचीत की मेज पर लौटें और समझौता करें."

11:07:43 AM

ईरान से रवाना हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी

इजराइली हमलों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने तेहरान छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी तड़के ईरान से रवाना हो गए. उनका यह दौरा ऐसे समय हुआ जब ईरान के कई शहर इजराइली हमलों की चपेट में हैं और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है. हालांकि, उनके अचानक प्रस्थान को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है.

10:35:40 AM

इजराइल सुबह 11:00 बजे इमरजेंसी सिक्योरिटी कैबिनेट की करेगा बैठक

इजराइली चैनल 13 के अनुसार, इजराइली वायु सेना ने ईरान में 20 ठिकानों को निशाना बनाया. खबरों के अनुसार, इजराइल सुबह 11:00 बजे इमरजेंसी सिक्योरिटी कैबिनेट की बैठक करेगा.

10:21:56 AM

ईरान ने मिसाइलों का दूसरा दौर शुरू किया: इजराइल

इज़राइली सेना ने कहा है कि ईरान ने देश की ओर मिसाइलों का दूसरा दौर शुरू किया है और एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने के लिए काम कर रहे हैं.

10:02:43 AM

रुपये में फिर गिरावट

इजरायल और ईरान के बीच जवाबी हमलों की वजह से मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है और इसी बीच शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 95.35 पर आ गया.
 

10:02:07 AM

ब्रिटेन ने की संयम बरतने की अपील

10:01:26 AM

इजराइल ने हवा से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का किया इस्तेमाल- IRGC

IRGC ने कहा है कि इजराइल ने ईरान पर जवाबी हमले के तौर पर हवा से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इससे मध्य पूर्व में हालात और बिगड़ने की आशंका है.

10:00:12 AM

यरुशलम के पास एक मिसाइल के गिरने की पुष्टि

यरुशलम के पास एक मिसाइल के गिरने की पुष्टि हुई है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब इजराइल पर ईरान और यमन की ओर से हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल का आकलन कर रही हैं. फिलहाल नुकसान और हताहतों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

09:59:18 AM

इजरायल ने ईरान पर किया जवाबी हमला 

09:59:08 AM

ईरान ने इराक में किए हमले 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि उसने इराकी कुर्दिस्तान में आतंकवादी समूहों के मुख्यालय को निशाना बनाया है. ईरान ने इराक में कुर्द लोगों पर पश्चिमी या इजरायली हितों के लिए काम करने का आरोप लगाया है.

09:57:18 AM

ईरान ने तेहरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकीं

ईरान ने अपने हमलों के जवाब में इजराइल की जवाबी कार्रवाई के डर से तेहरान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाली सभी उड़ानें रोक दी हैं.

09:57:10 AM

शांति समझौता बहुत करीब- ट्रंप

इजराइल पर ईरान के हमलों के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर इजराइल ईरानी हमलों का जवाब देता है, तो इससे चल रही बातचीत खतरे में पड़ जाएगी. साथ ही कहा है कि शांति समझौते के करीब पहुंच गए हैं.

09:57:03 AM

ट्रंप ने नेतन्याहू से जवाबी कार्रवाई न करने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया है.

09:56:56 AM

इजराइल ने कड़े जवाब का किया वादा

इजराइल ने कहा है कि ईरान ने बड़ी गलती है. इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि आदेश मिलते ही तेल अवीव "पूरी दृढ़ता के साथ दुश्मन पर हमला करेगा.

09:56:41 AM

अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें

ईरान और इजरायल के बीच अप्रैल की शुरुआत में सीजफायर शुरू होने के बाद ईरान ने अपना मिसाइल हमला इजरायल पर किया है. इस हमले के बाद से फिर से जबरदस्त लड़ाई शुरू होने का डर पैदा हो गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक