T20 World Cup 2026

Parliament Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा गुरुवार तक स्थगित

Parliament Monsoon Session Live Updates: मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों को स्थगित कर दिया गया था जिसके चलते कामकाज ठीक से नहीं हो सका. आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है और आज भी संसद में हंगामा होने की पूरी संभावना है.

Hemraj Singh Chauhan

Parliament Monsoon Session Live Updates: मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों को स्थगित कर दिया गया था जिसके चलते कामकाज ठीक से नहीं हो सका. आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है और आज भी संसद में हंगामा होने की पूरी संभावना है. बिहार में मतदाता सूची के नवीनीकरण को लेकर विपक्ष काफी नाराज था. पहलगाम में हुए हालिया आतंकवादी हमले पर भी चर्चा की मांग की जा रही है. 

आज संसद में स्पोर्ट्स गर्वनेंस बिल को भी पेश किया गया था. कल हंगामे के कारण संसद का कामकाज पूरे दिन के लिए ठप रहा. अब सबकी निगाहें सत्र के तीसरे दिन पर टिकी हैं, जो आज सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा दोनों में शुरू होगा.

02:59:42 PM

Parliament Monsoon Session: 'भाजपा ने ज़िंदा लोगों की हत्या कर दी है'- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में, भाजपा के आदेश पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से 18,000 नाम हटा दिए. 

 

02:08:17 PM

राज्यसभा गुरुवार तक स्थगित

उच्च सदन में 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्षी सांसदों का हंगामा नहीं थमा. इसके बाद राज्यसभा 24 जुलाई यानि गुरुवार तक स्थगित कर दी गई.

02:05:52 PM

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा गुरुवार तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा गुरुवार तक स्थगित कर दी गई है. 

01:41:20 PM

'SIR के बारे में जब बताया जाएगा...' - एसपी सिंह बघेल

01:40:15 PM

जो मतदाता फर्जी हैं उन्हें वोटर लिस्ट से हटाना है- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा-

 

12:39:41 PM

यह विपक्ष का बहुत खराब रवैया है- अरुण गोविल

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा-

 

12:20:13 PM

सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी. सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई.

11:53:25 AM

विपक्ष के आरोप निराधार हैं- योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा-

 

11:52:00 AM

हमें जो कहना है, वो यहां कह रहे हैं और कोर्ट में भी कहेंगे- मनोज झा

11:51:15 AM

हमारी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है- चंद्रशेखर आज़ाद

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा-

 

11:49:34 AM

INDIA गठबंधन ने लोकतंत्र को हंगामे में बदल दिया है- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 

 

11:48:48 AM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का क्या कहना है

11:48:18 AM

भाजपा की नीयत हमेशा भ्रमित करने की रही है- डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा-

11:29:17 AM

जो यहां का नागरिक नहीं है, वो मतदान कैसे करेगा?- संजय कुमार झा

11:25:12 AM

संसद 12 बजे तक के लिए स्थगित

मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

11:08:24 AM

सबसे पहले चुनाव आयोग पहले इस प्रक्रिया को जारी करता है- दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा-

11:07:21 AM

वह यह बात इतनी बार क्यों कह रहे हैं?- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा-

11:06:35 AM

संसद में विरोध प्रदर्शन जारी

11:06:04 AM

यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग सुनवाई नहीं करता- राजीव शुक्ला

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा- 

11:05:02 AM

बिहार SIR के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन

11:04:11 AM

भाजपा चाहती है कि कोई जुड़े नहीं दूरियां बनी रहें- अखिलेश यादव

10:47:14 AM

हम तो चाहते हैं कि सदन की कार्रवाई शांतिपूर्ण चले- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- 

10:27:24 AM

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया

10:25:42 AM

बिहार मतदाता सूची संशोधन को लेकर राज्यसभा सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव किया पेश

10:25:01 AM

आप सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया

10:24:09 AM

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किया

10:23:14 AM

बिजनेस एडवाइजरी समिति की बैठक आज

राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे से की जाएगी. उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.

10:22:12 AM

बिहार में SIR को लेकर संसद में हो सकता है हंगामा

विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसद आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. खबरों के अनुसार, सांसद काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक मार्च करेंगे. 

10:20:31 AM

राष्ट्रीय खेल विधेयक आज पेश होने की संभावना

मानसून सत्र के तीसरे दिन, राष्ट्रीय खेल विधेयक संसद में पेश किए जाने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, इस विधेयक का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को कानून के दायरे में लाना है.