Parliament Budget Session LIVE Updates: गुरुवार को बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा ने प्रधानमंत्री के जवाब के बिना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया. राज्यसभा में पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे सकते हैं. लोकसभा में आज भी जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद निचले सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई.
राज्यसभा में फिलहाल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के सासंद अपनी बात रख रहे हैं. बुधवार को संसद के मकर द्वार पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. राहुल गांधी ने निलंबित सांसदों और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ धरना दिया. राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार बताया. इसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को देश के दुश्मन बता दिया. दोनों तरफ से तीखी-तीखी बातें हुईं.
बता दें कि बजट सत्र में 65 दिनों में 30 बैठकें होंगी और यह 2 अप्रैल को खत्म होगा. दोनों सदन 13 फरवरी को छुट्टी के लिए स्थगित हो जाएंगे और 9 मार्च को फिर से शुरू होंगे ताकि स्थायी समितियां अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच कर सकें.
06:46:31 PM
पीएम मोदी की स्पीच के बाद राज्यसभा कल सुबह तक स्थगित हो गई है. इससे पहले धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विपक्ष के प्रस्तावित संशोधन राज्य सभा में मतदान के दौरान गिरे.
धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विपक्ष के प्रस्तावित संशोधन राज्य सभा में मतदान के दौरान गिरे.#BudgetSession2026 pic.twitter.com/Fm5DBGEyAt
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
06:38:31 PM
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों और आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है. कल इस सदन के एक माननीय सांसद को कांग्रेस के युवराज ने गद्दार कह दिया. सोचिए, इनका अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. उन्होंने (कांग्रेसी युवराज) उन्हें गद्दार इसलिए कहा, क्योंकि वे सिख थे. यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था. कांग्रेस के अंदर सिखों के प्रति जो कूट-कूटकर नफरत भरी हुई है, यह उसी की अभिव्यक्ति थी.
06:20:55 PM
PM मोदी ने कहा कि मोहब्बत की दुकान' खोलने वाले, "मोदी तेरी कब्र खुदेगी" जैसे नारे लगा रहे हैं... ये कौन-सी 'मोहब्बत की दुकान' है जो देश के एक नागरिक की कब्र खोदने के सपने देखती है? उन्होंने राहुल गांधी पर ये हमला उनका नाम लिए बिना बोला.
06:13:14 PM
पीएम मोदी ने कहा, "एक सांसद बहुत सारी बातें कह रहे थे. उनकी पूरी सरकार शराब में डूबी हुई है. उनका 'शीशमहल' हर घर में नफरत की वजह बन गया. उन्होंने आप का नाम लिए बिना ये हमला बोला. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था.
06:09:34 PM
PM मोदी के भाषण पूरा होने तक राज्यसभा की की कार्यवाही का समय बढ़ाया गया.है. वो इस समय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं.
06:03:44 PM
पीएम मोदी ेने राज्यसभा में कहा कि असम की जनता से कांग्रेस नफरत करती है. इसकी वजह ये है कि उन्होंने इन्हें छोड़ दिया है.
05:59:50 PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है. आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजर खुल चुका है, अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं.
05:50:44 PM
पीएम मोदी ने राज्यसभा में आगे कहा कि मैंने सदन की चर्चा सुनी, मुझे लगा कि चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था, खासकर उस तरफ से (विपक्ष की तरफ से)। वे सालों तक सरकार का हिस्सा रहे हैं. उस तरफ से चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया.
05:47:54 PM
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में विकास की धारा बह रही है .लोगों ने पहली बार बस देखी है. ये लोग(विपक्ष) पता नहीं देश को कहां लेना जाना चाहते हैं.
05:44:44 PM
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे TMC के साथियों ने काफी कुछ कहा. जरा खुद अपने गिरेबान में देखें. निर्मम सरकार, पतन के जितने पैरामीटर्स हैं, उन सबमें नए-नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और यहां उपदेश दे रहे हैं? दुनिया का समृद्ध से समृद्ध देश भी गैर-कानूनी नागरिकों को बाहर निकाल रहा है. हमारे देश में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है."
05:41:47 PM
कांग्रेस, TMC, लेफ्ट पार्टियां सालों तक सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने सिर्फ़ अपनी जेबें भरीं, लोगों के लिए काम नहीं किया. मेरी सरकार ने बैंकों को उस बीमारी से आज़ाद कराया जो सिस्टम में घुस गई थी; उनकी सेहत ठीक की. उन्होंने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि वह घुसपैठियों को बचा रही है जो आदिवासियों की नौकरियां और ज़मीनें छीन रहे हैं.
Congress, TMC, left parties had been in power for years, but they only filled their own coffers, didn't work for people: PM Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 5, 2026
My government freed banks from illness that had crept into system; restored their health: PM Modi.
Prime Minister Narendra Modi hits out at TMC for… pic.twitter.com/ZNMvV7ThRv
05:27:34 PM
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई प्लानिंग नहीं थी, कोई विजन नहीं था; हम उनकी गलतियों को सुधारने में बहुत समय लग रहा है: आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है:
05:25:04 PM
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "आज बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में में भारत का ग्रोथ काफी ऊंचा है.उच्च विकास और कम महंगाई. ये बड़ा अनूठा संयोग है. ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है.
05:21:54 PM
पीएम मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि भारत आज, विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उनका समाधान देने वाले देश के तौर पर आशा की किरण बना हुआ है.
05:16:51 PM
गुरुवार को पीएम मोदी के भाषण के दौरान लगातार हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया.
05:14:03 PM
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत को न तो पीछे देखना है और न ही रुकना है, बल्कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सिर्फ आगे बढ़ना है.
05:13:40 PM
राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत की यात्रा में, पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है। देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है."
05:01:38 PM
PM मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं. उनके भाषण के दौरान जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार नारेबाजी कर रहा है.
04:54:53 PM
PM मोदी राज्यसभा पहुंच गए हैं. वो थोड़ी देर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे.
04:21:44 PM
आप के पंजाब सांसद संदीप कुमार पाठक ने कहा कि केंद्र राज्यपाल की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करके चुनी हुई राज्य सरकारों के लिए रुकावटें पैदा कर रहा है। तमिलनाडु, बंगाल और दिल्ली को देखिए। जब तक राज्य विकसित नहीं होंगे, क्या भारत विकसित हो सकता है?".
03:10:18 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है. हंगामे की वजह से गुरुवार को भी कार्यवाही नहीं हो पाई.
लोक सभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित.
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करते समय स्पीकर @ombirlakota ने नियमों और मर्यादा के अनुसार सदन का कामकाज सुचारु रूप से चलाने पर जोर दिया.#BudgetSession2026 #LokSabha @LokSabhaSectt @LokSabhaSectt pic.twitter.com/74Fr2DQGsD
02:03:27 PM
लोकसभा की कार्यवाही तीज बजे तक स्थगित कर दी गई है.
02:02:11 PM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई. हंगामा अभी भी जारी है.
01:18:27 PM
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत मिलनी चाहिए, और इससे भी बड़ी बात यह है कि वह जो कह रहे हैं, वह पहले से ही पब्लिक डोमेन में है. वह बस अपनी बात रखना चाहते थे. इतना बड़ा ऑब्जेक्शन उठाकर और उन्हें बोलने न देकर, एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर दी गई है."
01:03:02 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित हो गई है.
12:20:09 PM
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा-
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद नरेश बंसल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, "...राहुल गांधी को इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। अगर वो ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करते को रवनीत सिंह बिट्टू को भी जवाब देने की आवश्यकता नहीं पड़ती… pic.twitter.com/YBHgWzbrS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
12:19:02 PM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "हम जब कांग्रेस में थे, जीतकर पार्टी को सीट लाते थे, उनपर कभी बोझ नहीं बने."
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "हम जब कांग्रेस में थे, जीतकर पार्टी को सीट लाते थे, उनपर कभी बोझ नहीं बने। जब लगा कि ये परिवार की पार्टी रह गई, गांधी की पार्टी रह गई तब लोग निकल गए। अगर कांग्रेस रहती तो कांग्रेस में लोग रहते...अगर ये कांग्रेस होती तो… pic.twitter.com/Lx5LfUXLzc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
12:17:42 PM
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष के नेता को बोलने और बहस शुरू करने का अधिकार होता है, जिसे इस सदन में पूरी तरह से नकार दिया गया है। हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त दी जानी चाहिए..." pic.twitter.com/1thsfDMQBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
12:55:45 PM
लोकसभा ने प्रधानमंत्री के जवाब के बिना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
LokSabha Adjourned Till 2:00 PM@LokSabhaSectt pic.twitter.com/xo3hciwpR9
12:06:32 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई @LokSabhaSectt @ombirlakota
Watch Live: https://t.co/OCjS8GkRda pic.twitter.com/TV2EnSNDtK
11:41:01 AM
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "स्पीकर तय करेंगे कि मैंने कौन सा नियम तोड़ा है."
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "स्पीकर तय करेंगे कि मैंने कौन सा नियम तोड़ा है। मैं राहुल गांधी नहीं हूं इसलिए स्पीकर के चेतावनी देने के बाद भी मैं चिल्लाता नहीं रहूंगा। हो सकता है कि उन्हें स्पीकर के लिए कोई सम्मान न हो लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते जो… pic.twitter.com/ExQPqSb6D4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:40:12 AM
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "जिस तरह से कल संसदीय लोकतंत्र पर कुटाराघात हुआ."
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "जिस तरह से कल संसदीय लोकतंत्र पर कुटाराघात हुआ। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जो धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत होता है, उसमें जो चर्चा होती है चाहे सत्तापक्ष हो या प्रतिपक्ष हो, उनके द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का जवाब दिया जाता है...कल… pic.twitter.com/3Ow8HdgjEJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:38:27 AM
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे.
राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। आपके लोकसभा में विपक्ष के नेता सदन के नियमों का पालन नहीं… https://t.co/0xt8ZFvskk pic.twitter.com/CNQgGua7uF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:23:43 AM
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा, "उनकी शब्दावली देखिए, जिस तरह एपस्टीन फाइल को लेकर भी उन्होंने कहा कि अभी इसमें और माल है.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा, "उनकी शब्दावली देखिए, जिस तरह एपस्टीन फाइल को लेकर भी उन्होंने कहा कि अभी इसमें और माल है। जिस इंसान की इतनी खराब सोच हो उनके क्या उम्मीद कर सकते हैं।" pic.twitter.com/1U1saG1Obj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:22:40 AM
राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है.
राज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं?"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा,… pic.twitter.com/XqTEjWqWpC
11:19:55 AM
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम के बयान पर कहा, "कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार चला रही है. उत्तर भारतीयों को गाली सुनवा रहे हैं.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम के बयान पर कहा, "कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार चला रही है। उत्तर भारतीयों को गाली सुनवा रहे हैं। इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। क्या इस देश में विभेद पैदा करवा रहे हैं? कांग्रेस पार्टी… pic.twitter.com/NSIWmbqlsv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:18:42 AM
सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी आए नहीं थे और सदन स्थगित कर दिया गया था...वो चाहते हैं कि सदन बिना विपक्ष के चले.
#WATCH | दिल्ली: सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी आए नहीं थे और सदन स्थगित कर दिया गया था...वो चाहते हैं कि सदन बिना विपक्ष के चले। वो किसी को बोलने नहीं देंगे। इनको तानाशाही घोषित कर देनी चाहिए..." pic.twitter.com/SggzQ0gnDO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:14:53 AM
#BudgetSession2026#LokSabha Proceedings began and adjourned till 12 noon@ombirlakota @loksabhaspeaker @loksabhaspeaker pic.twitter.com/eKH4wJtRlS
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
11:14:29 AM
11:13:50 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 5, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha @VPIndia pic.twitter.com/LXyKdB3wqf
11:02:10 AM
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "संसद में महिला सांसदों को कांग्रेस के राजनेता आगे कर देते हैं.
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "संसद में महिला सांसदों को कांग्रेस के राजनेता आगे कर देते हैं और वे देश के प्रधानमंत्री का रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं। आप प्रधानमंत्री का नहीं देश के विकास का रास्ता रोक रहे हैं। जनता के प्रति जवाबदेही से आप बच रहे हैं।" pic.twitter.com/1IgGLAubtC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
11:01:11 AM
#WATCH दिल्ली | संसद भवन में INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
(वीडियो सोर्स: AICC) pic.twitter.com/VJBvpixEOt
09:08:24 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा-
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "राहुल गांधी का दिल बहुत साफ है। उन्होंने हंसी मजाक में कहा था जिसे भाजपा ने हवा दे दी...कांग्रेस ने ही इनके पूरे परिवार को नेता बनाया है, यह सच्चाई है कि गद्दारी की… pic.twitter.com/58HpDK2uaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026
08:32:23 AM
लोकसभा की कार्यवाही... 22 भाषाओं में लाइव
🇮🇳 Lok Sabha Proceedings | LIVE in 22 Languages:
— SansadTV (@sansad_tv) February 4, 2026
✨Sansad TV Youtube Channel is broadcasting the live proceedings of the Lok Sabha with simultaneous interpretation in all 22 languages listed in the 8th Schedule of the Constitution of India, through separate YouTube links.… pic.twitter.com/fLYxD72qoc