Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. जहां लोकसभा में वित्त वर्ष 27 के बजट में मंत्रालयों की मुख्य मांगों पर बहस और मतदान की जाने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, राज्यसभा में कई संसदीय स्थायी समितियों की रिपोर्टों पर बहस की जा सकती है. इन्हें सदन में पेश किया जाएगा. इसके अलावा विपक्ष लगातार एलपीजी संकट समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर भी विरोध कर रहा है और आज भी हंगामे की उम्मीद लगाई जा रही है.
06:19:42 PM
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी है. सदन की अगली बैठक सोमवार, 23 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे होगी.
05:01:18 PM
राज्यसभा को 23 मार्च 2026 तक के लिए दोपहर 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
04:05:16 PM
20 राज्यों के 59 सांसद अप्रैल से जुलाई के बीच अपना कार्यकाल समाप्त होने पर उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
02:14:57 PM
लोक सभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नियंत्रण के अधीन, वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान किया गया.
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) March 18, 2026
Discussion and Voting on the Demands for Grants under the control of the Ministry of Agriculture and Farmers Welfare for 2026-27 taken up in Lok Sabha.@LokSabhaSectt @ChouhanShivraj @AgriGoI
Watrch Live : https://t.co/7ZMUWVPi8g pic.twitter.com/lwfvJHwlsp
02:03:29 PM
कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "कोई एक वजह नहीं है। मुझे घुटन महसूस हो रही थी...मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था..."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "कोई एक वजह नहीं है। मुझे घुटन महसूस हो रही थी...मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था..." pic.twitter.com/9aKCgX75th
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
12:13:38 PM
पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद, HD देवेगौड़ा के बारे में, कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट और राज्यसभा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-
#WATCH दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद, HD देवेगौड़ा के बारे में, कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट और राज्यसभा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...मैं देवेगौड़ा जी को 54 साल से ज़्यादा समय से जानता हूं और मैंने उनके साथ बहुत काम किया है। बाद में, मुझे नहीं पता… pic.twitter.com/0FBAhbTUmh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
12:12:26 PM
कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राजनीति में, पब्लिक लाइफ में, देश की सेवा के जुनून के लिए न तो थकते हैं और न ही रिटायर होते हैं..."
#WATCH दिल्ली | कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राजनीति में, पब्लिक लाइफ में, देश की सेवा के जुनून के लिए न तो थकते हैं और न ही रिटायर होते हैं..." pic.twitter.com/crTxD7zHet
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
12:10:26 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा में ह्यूमर और सटायर के मौके धीरे-धीरे कम होते दिख रहे हैं. पीएम ने रामदास अठावले की तारीफ करते हुए उन्हें एवरग्रीन बताया और कहा कि उनकी मौजूदगी से सदन की कार्यवाही में मजाक आता है.
11:47:26 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है. मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "जाने वाले सभी सांसदों का उत्तम योगदान है. मैं जरूर कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खरगे जी, शरद पवार जी ऐसे वरिष्ठ लोग हैं जिनके जीवन का आधे से अधिक उम्र संसदीय कार्य प्रणाली में गई है. इतने लंबे अनुभव के बाद भी सभी नए सांसदों… pic.twitter.com/fKKfHxHMOs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
11:34:06 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि संसद एक ओपन यूनिवर्सिटी है. साथ ही कहा कि यह पार्टी लाइन से ऊपर उठने का समय है. उन्होंने नए MPs से सीनियर साथियों से सीखने की अपील की.
11:34:59 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिटायर हो रहे सांसदों के फेयरवेल सेशन के दौरान राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता”.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "यहां से कुछ साथी विदाई ले रहे हैं कुछ फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं और कुछ विदाई के बाद यहां का अनुभव लेकर जीवन में विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं हैं उनको मैं कहना चाहूंगा कि राजनीति में… pic.twitter.com/kPemRYae0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
11:29:17 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिटायर हो रहे सांसदों के लिए एक फेयरवेल सेशन के दौरान राज्यसभा में बोल रहे हैं. उन्होंने रिटायर हो रहे MPs के योगदान को सराहा और और लेजिस्लेटिव बहस समेत देश बनाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया है.
11:27:35 AM
राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "...आज कांग्रेस की हालत 'बिना सिर वाली मुर्गी' जैसी है. अब किसी को पार्टी पर भरोसा नहीं रहा है."
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "...आज कांग्रेस की हालत 'बिना सिर वाली मुर्गी' जैसी है। अब किसी को पार्टी पर भरोसा नहीं रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभी करीब तीन साल बाकी हैं, इसके बावजूद कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की और… pic.twitter.com/inBCm5BFPF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
11:19:34 AM
लोकसभा ने पूर्व कांग्रेस MP कवुरी संबाशिव राव के निधन पर शोक जताया.
11:17:57 AM
कांग्रेस नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह टूट के कगार पर है. कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके विधायकों पर नहीं रह गया है."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस से इस्तीफे पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह टूट के कगार पर है। कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके विधायकों पर नहीं रह गया है। कांग्रेस कमजोर हो गई है और पूरी तरह से टूटने वाली… pic.twitter.com/USCHsLCWik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
11:02:04 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) March 18, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @ombirlakota
Watch Live : https://t.co/7ZMUWVPi8g pic.twitter.com/E7fkECroBX
11:01:34 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) March 18, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live : https://t.co/DDvShP5b0f pic.twitter.com/iVUNv8ACym
11:00:20 AM
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) March 18, 2026
Today in #loksabha @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/aTUjYBnBNT
10:42:34 AM
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जो हो रहा है, यह एक चिंताजनक विषय है कि कांग्रेस से लगातार लोगों का जो बाहर जाने(कांग्रस पार्टी छोड़ने) का सिलसिला चल रहा है."
#WATCH दिल्ली: शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जो हो रहा है, यह एक चिंताजनक विषय है कि कांग्रेस से लगातार लोगों का जो बाहर जाने(कांग्रसे पार्टी छोड़ने) का सिलसिला चल रहा है, राज्यसभा में भी हमें क्रॉस-वोटिंग दिखी है, यह चिंता का विषय है...जिस तरह से सत्ता पक्ष उनको… pic.twitter.com/oBkEix6Inj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
10:41:31 AM
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "जबतक कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में है, कांग्रेस की नाव डूबना तय है...राहुल गांधी के अंदर नेतृत्व क्षमता नहीं है."
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "जबतक कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथ में है, कांग्रेस की नाव डूबना तय है...राहुल गांधी के अंदर नेतृत्व क्षमता नहीं है। राहुल गांधी अभी तक परिपक्व नहीं हुए है और यही कारण है कि कांग्रेस के नेता अब अपने आपको कहीं न… pic.twitter.com/PxhGvXK80P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
10:40:24 AM
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कहा, "लोकतंत्र की जो हमारी स्वस्थ परंपरा रही है, उसके लिए क्रॉस वोटिंग घातक है..."
#WATCH | दिल्ली: समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबरों पर कहा, "लोकतंत्र की जो हमारी स्वस्थ परंपरा रही है, उसके लिए क्रॉस वोटिंग घातक है। सभी दलों को इसपर रोक लगानी जरूरत है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
उन्होंने आगे कहा, "मैं ममता बनर्जी को बधाई देता हूं।… pic.twitter.com/OpxACxuLSj
10:39:34 AM
कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत कहते हैं, "असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है."
#WATCH | Delhi | On the resignation of MP Pradyut Bordoloi from the Congress party, Congress MP Sukhdeo Bhagat says, "Assam Congress President Gaurav Gogoi stated that he has not resigned. There is a state of confusion...I urge the Assam Congress leaders that elections are the… pic.twitter.com/0amqCD49d6
— ANI (@ANI) March 18, 2026
10:39:18 AM
भारत की संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में, कई संसदीय स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश किए जाने और उन पर चर्चा होने की संभावना है.
10:39:12 AM
आज लोकसभा में कृषि एवं किसान मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होने की संभावना है.
10:19:39 AM
संसद के दोनों सदनों में सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू की जाएगी. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद लगाई जा रही है.