अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया. सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी. इसके साथ ही राम मंदिर को संपूर्ण हो गया. इससे पहले राम मंदिर में PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी.
01:25:25 PM
अपने संबोधन के समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित लोगों का अभिवादन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में शामिल हुए साधुओं, गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों से मुलाकात की.
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | Speaking on the 'dhwaj', RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat says, "Hindu society proved its ownership in 500 years and the 30 years after that, and Ram Lalla came here, the temple was built. We have to build a Bharat that gives to the world 'Dharma'… pic.twitter.com/p1KOpWRDsr
— ANI (@ANI) November 25, 2025
01:07:15 PM
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि जब वे राम मंदिर आएं, तो सप्त मंडपम भी अवश्य जाएं. ये मंडप आस्था, मित्रता, कर्तव्य और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को मजबूत करते हैं. हमारे राम भवनाओं से जोड़ते हैं, विभाजन से नहीं. उनके लिए जो मायने रखता है वह है भक्ति, वंश नहीं.'
12:55:51 PM
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि अगले 10 वर्षों में हमारा लक्ष्य भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करना है. दुर्भाग्य से, मैकाले की कल्पना का प्रभाव और भी व्यापक हो गया. हमें आज़ादी तो मिली, लेकिन हम खुद को हीनता की भावना से मुक्त नहीं कर पाए. हम यह मानने लगे कि विदेशी मूल की हर चीज़ श्रेष्ठ है, और जो हमारी है वह घटिया है. कहा गया कि हमारा संविधान विदेशी संविधानों से प्रेरित है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत लोकतंत्र की जननी है. लोकतंत्र हमारे डीएनए में है.'
VIDEO | Ayodhya: At the Dhwajarohan Utsav, PM Narendra Modi (@narendramodi) says, "A few days ago, I said that in the next 10 years, our target is to free India from the mentality of slavery. Unfortunately, the impact of what Macaulay had envisioned became even wider. We attained… pic.twitter.com/H7N77TSMX3
— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2025
12:42:26 PM
प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, 'यह धर्मध्वजा प्रेरणा देगी कि प्राण जाए, पर वचन न जाए, अर्थात जो कहा जाए, वह करना ही होगा. यह धर्मध्वजा संदेश देगी - कर्मप्रधान विश्व रचि राखा, अर्थात संसार में कर्म और कर्तव्य की प्रधानता.'
12:32:35 PM
प्रधानमंत्री ने कहा, 'सदियों के घाव आज भर रहे हैं. सदियों का दर्द आज राहत पा रहा है. सदियों का संकल्प आज सिद्ध हो रहा है. आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही. वो यज्ञ एक क्षण के लिए भी आस्था से विचलित नहीं हुआ, न ही एक क्षण के लिए विश्वास से टूटा.'
12:28:36 PM
प्रधानमंत्री ने अयोध्या में कहा, 'आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और शिखर की साक्षी बन रही है. आज पूरा भारत, पूरा विश्व राममय है. प्रत्येक रामभक्त के हृदय में अद्वितीय संतोष, असीम कृतज्ञता, अपार, अलौकिक आनंद है.'
12:20:48 PM
मोहन भागवत ने कहा, आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिवस है. इतने लोगों ने सपना देखा, प्रयास किया और प्राण अर्पण किए. आज उनकी स्वर्गावस्था आत्मा तृत्प हुई होगी. आज वास्तविक रूप में अशोक जी (अशोक सिंघल), संत परमहंस चंद्र दास, आदरणीय डालमिया जी की आत्मा को शांति मिली होगी. आज मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई. राम राज्य का ध्वज, जो कभी अयोध्या फहराता था, जो पूरी दुनिया में अपने आलोक से समृद्धि प्रदान करता था, वह आज धीरे-धीरे ऊपर उठते हुए अपनी आंखों से देखा है.
12:11:29 PM
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर धर्मध्वज के आरोहरण को नए युग का शुभारंभ बताया और कहा कि यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म का, भारत की संकल्पना का प्रतीक भी है. संकल्प का कोई विकल्प नहीं. योगी आदित्यनाथ ने 'लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' नारे का भी उल्लेख किया और कहा कि भगवान राम की पावन नगरी एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. हर प्रकार की सुविधा आज अयोध्या धाम में है. उन्होंने अयोध्या में हुए विकास के काम भी गिनाए और जय जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी बात पूरी की.
11:54:24 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहरा दिया है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे.
11:43:09 AM
राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में की जानी है. अभिजीत मुहूर्त थोड़ी देर में शुरू होगा. यह 11.45 बजे से शुरू हो रहा है.
11:36:48 AM
अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी और RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने राम लला के गर्भ गृह में पूजा अर्चना की. UP के CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी इस दौरान मौजूद रहे.
11:26:57 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पहुंच गए हैं. राम मंदिर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सप्त मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचे. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं.
#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | PM Modi and Sarsanghchalak Mohan Bhagwat offer at Ram Lalla Garbha Grah
— ANI (@ANI) November 25, 2025
UP CM Yogi Adityanath and UP Governor Anandiben Patel are also present
(Source: DD) pic.twitter.com/dimhCfmK5d
10:35:28 AM
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराने के कार्यक्रम से पहले श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि यह 'धर्म ध्वज' त्याग और समर्पण का प्रतीक है. चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर झंडा फहराया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और करीब 11.50 बजे ध्वजारोहण होगा.
10:25:30 AM
अयोध्या में पीएम मोदी का रोड-शो शुरू हो गया है. पीएम रोड-शो करते हुए साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि परिसर तक जाएंगे.
10:08:45 AM
10:08:44 AM
10:01:02 AM
PM मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. CM योगी ने उन्हें रिसीव किया. यहां से PM सेना के हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज जाएंगे. वहां से वे रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो करेंगे.