T20 World Cup 2026

गर्मियों में क्यों झड़ते हैं बाल? जानें चार सबसे बड़ी वजहें 

Hair Fall In Summer Season: गर्मी के मौसम में लोग हैवी हेयर फॉल का सामना करते हैं. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस समस्या से बच सकते हैं.

India Daily Live

Hair Fall In Summer Season: घने और काले बालों की चाहत हर कोई रखता है. यह हमारी पर्सनालिटी ग्रो करते हैं साथ ही हमारे आत्मविश्वास में गजब का इजाफा करते हैं. गर्मियों का सीजन आते ही हमें बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में बड़ी तेजी से हेयरफॉल होता है. कई बार तो बालों के झड़ने के कारणों का भी पता नहीं चल पाता है. हालांकि हेयर फॉल के पीछे हमारी भी कुछ गलतियां हो सकती हैं जिनसे यह बढ़ता ही जाता है. इस लेख में हम उन्हीं गलतियों के बारे में जानेंगे. इन गलतियों से बचाव करके हेयर फॉल पर कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. 

डैंड्रफ का होना

गर्मी करे मौसम में सबसे ज्यादा पसीना आता है. इस वजह से हमारे हेयर में बैक्टीरिया आसानी से पैदा हो जाता है और बालों में डैंड्रफ हो जाता है. इस कारण बड़ी तेजी से बाल झड़ने लगते हैं. 

बालों को टाइट करके बांधना

गर्मी के सीजन में बालों को टाइट बांधना भी हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसा करने से पसीना बालों में रुक जाता है और स्कैल्प पर बैक्टीरिया पैदा हो जाता है. जिससे हमारे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं.

धूप के संपर्क में आना

कई लोगों को काम के कारण लगातार बाहर निकलना पड़ता है. ऐसे में उनके बाल धूप के सीधे संपर्क में आते हैं. सूरज की यूवी रेज बालों की नमी को खत्म कर देती हैं और यह बेजान हो जाते हैं. 

बालों का बार-बार धोना

बालों का समय-समय पर धोना जरूरी है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बालों को रोज शैंपू से न धोएं. इससे भी आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.