menu-icon
India Daily

दिल्ली की जहरीली हवा से बचना है तो घर लौटकर पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, लंग्स रहेंगे हेल्दी और गला रहेगा साफ

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सेहत की रक्षा के लिए हर्बल डिटॉक्स ड्रिंक बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. ये ड्रिंक न केवल गले की खराश दूर करेंगी, बल्कि फेफड़ों को भी मजबूत बनाएंगी.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
दिल्ली की जहरीली हवा से बचना है तो घर लौटकर पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, लंग्स रहेंगे हेल्दी और गला रहेगा साफ
Courtesy: social media

नई दिल्ली: दिल्ली की हवा इन दिनों जहर बन चुकी है. हर दिन धुंध और धुएं के बीच सांस लेना एक चुनौती बन गया है. ऐसे में घर लौटकर सिर्फ मास्क उतार देना काफी नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से भी साफ करना जरूरी है. 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक प्रदूषण से शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं. ये न केवल गले और फेफड़ों को राहत देती हैं, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती हैं.

मुलेठी टी से होगा लाभ

मुलेठी गले की खराश और खांसी के लिए किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व गले की सूजन और जलन को कम करते हैं. दिनभर की प्रदूषित हवा के बाद घर लौटकर मुलेठी के टुकड़ों को पानी में उबालकर पीना बेहद फायदेमंद है. यह न सिर्फ गले को सुकून देता है बल्कि फेफड़ों से जमा कफ को बाहर निकालने में भी मदद करता है. लगातार सेवन से गले में हो रही जलन और इंफेक्शन से राहत मिलती है.

नमक पानी का गरारा

अगर घर लौटने पर गले में सूजन या खराश महसूस हो रही है, तो गुनगुने नमक पानी से गरारा करें. नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण गले की सफाई करते हैं और इंफेक्शन फैलने से रोकते हैं. दिन में एक बार नमक पानी का गरारा करने से गले में जमा कफ और टॉक्सिन्स निकल जाते हैं. इससे सांस की नली को राहत मिलती है और गले की सूजन भी कम होती है. यह एक सबसे आसान घरेलू उपाय है जो तुरंत आराम देता है.

लेमन-जिंजर टी होंगे स्वस्थ

नींबू और अदरक की चाय शरीर को प्रदूषण से बचाने में अहम भूमिका निभाती है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले में हो रही सूजन को कम करते हैं, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को मजबूत बनाता है. दिनभर की थकान और सांस लेने में हो रही परेशानी से राहत पाने के लिए रात को घर लौटकर एक कप लेमन-जिंजर टी पीना बेहद असरदार है. यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर रखती है.

हल्दी वाली ड्रिंक

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-टॉक्सिक कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो शरीर में बने टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं. अदरक के साथ इसे उबालकर पीने से शरीर की सफाई होती है और फेफड़े मजबूत बनते हैं. हल्दी का सेवन न केवल लंग्स को डैमेज से बचाता है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. प्रदूषण के मौसम में हल्दी ड्रिंक को रोजाना के रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद है.

डिटॉक्स ड्रिंक क्यों जरूरी

वायु प्रदूषण से शरीर में कई तरह के हानिकारक तत्व प्रवेश कर जाते हैं. ये न केवल फेफड़ों बल्कि स्किन और ब्लड सर्कुलेशन पर भी असर डालते हैं. ऐसे में प्राकृतिक ड्रिंक इन टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर शरीर को शुद्ध करने का काम करती हैं. साथ ही, ये ऊर्जा को बनाए रखती हैं और प्रदूषण से होने वाली थकान को दूर करती हैं. नियमित सेवन से शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है.