IPL 2026

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन आज भी चालू, जानें यहां से कहां तक जाती है ट्रेन?

भारतीय रलवे नेटवर्क देश भर में फैला है. इसमें कुछ ऐसे स्टेशन हैं जहां हर दिन लाखों यात्री अपनी यात्रा शुरू या पूरी करते हैं. लेकिन देश में एक ऐसा स्टेशन भी है जो सबसे छोटी है.आइए जानते हैं उसके बारे में.

Pinterest
Shanu Sharma

भारतीय रलवे नेटवर्क काफी विशाल है. जो पहाड़ से लेकर जमीन और नदियों के बीच भी रास्त बनाता है. लाखों यात्री हर दिन भारतीय रेल की मदद से यात्रा करत हैं.  इन यात्रियों के लिए बड़े-बड़े रेलवे स्टेशन बनाए जाते हैं, जहां ट्रेन रुकती है. कुछ स्ट्रेशन काफी बड़े होते हैं, जहां से सैकड़ों ट्रेने गुजरती है, वहीं कुछ स्टेशन ऐसे भी होते हैं जो आकार में छोटा होता है. 

भारत में अभी के समय में सबसे छोटा स्टेशन ओडिशा का बंसपानी रेलवे स्टेशन बताया जाता है. इस स्टेशन को अपनी न्यूनतम सुविधाओं और अत्यंत छोटे प्लेटफॉर्म के कारण देशभर में पहचान मिली है. आइए जानते हैं इस स्टेशन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में.

क्यों अभी भी चालू है ये स्टेशन?

एक ओर जहां बड़े स्टेशनों पर भव्य इमारतें, लंबे प्लेटफॉर्मों और खचाखच भीड़ होता है, उसी के विपरीत, यह स्टेशन बेहद सादा और छोटा है. यहां का प्लेटफॉर्म इतना सीमित है कि इसे देखकर आश्चर्य होता है कि यह भी भारतीय रेलवे का हिस्सा कैसे है. यह स्टेशन मुख्य रूप से स्थानीय जरूरतों को पूरा करता है. लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें यहां नहीं रुकतीं. केवल कुछ पैसेंजर ट्रेनें ही यहां ठहरती हैं, जो आसपास के गांवों और खनन क्षेत्रों के निवासियों की आवाजाही के लिए काफी हैं. बंसपानी रेलवे स्टेशन उत्तरी ओडिशा के केन्दुझर जिले में स्थित है. यह क्षेत्र लौह अयस्क खनन के लिए जाना जाता है और घने जंगलों से घिरा हुआ है. औद्योगिक गतिविधियों और ग्रामीण बस्तियों के बीच स्थित यह स्टेशन व्यावसायिक या पर्यटन गतिविधियों से दूर है. 

इस स्टेशन पर क्या-क्या है?

बंसपानी को भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन इसलिए माना जाता है क्योंकि इसका प्लेटफॉर्म अत्यंत छोटा है. इसकी अनुमानित लंबाई मात्र 140 से 200 मीटर के बीच बताई जाती है, जबकि देश के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म अक्सर 600 से 700 मीटर या उससे भी अधिक लंबे होते हैं.

स्टेशन पर यात्री सुविधाएं न्यूनतम स्तर की हैं. यहां प्रतीक्षा कक्ष, खाने-पीने की दुकानें या अन्य आधुनिक सुविधाएं लगभग अनुपस्थित हैं. स्टेशन भवन भी बहुत छोटा और साधारण है. यहां सिर्फ जरूरी संकेत बोर्ड और बुनियादी प्रकाश व्यवस्था ही उपलब्ध है. भले ही सुविधाएं कम हों, लेकिन ये स्टेशन दूर-दराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़े रखते हैं. ये उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो खनन क्षेत्रों, जंगलों या छोटे गांवों में रहकर अपनी आजीविका चलाते हैं.