कप्तान रियान पराग पर BCCI का सख्त एक्शन, लगाया 25 प्रतिशत मैच फीस फाइन
आईपीएल के बीच RR के कप्तान रियान पराग के लिए बुरी खबर आ रही है.पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग मामले में बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन उतार चढ़ाव भरा जा रहा है. लेकिन इसी बीच टीम के कप्तान रियान पराग के लिए बुरी खबर आ रही है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए उन पर कार्यवाही की है. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर खिलाड़ियों के आचरण और लीग की छवि पर बहस छेड़ दी है. बीसीसीआई ने पराग पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.
लगा मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना
रियान पराग के वेपिंग वाले मामले पर BCCI ने अब रियान पराग पर एक्शन लिया है. बोर्ड ने कप्तान पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. आरआर के कप्तान को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया.
यह कार्यवाही आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत की गई, जिसमें 'खेल को बदनाम करने वाले व्यवहार' को शामिल किया गया है.
क्या था पूरा मामला
बता दें यह घटना उस समय की है जब राजस्थान रॉयल्स 223 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इसी दौरान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद बीसीसीआई एक्शन मोड में आई.
BCCI का सख्त संदेश
बीसीसीआई ने संकेत दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को लेकर और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं. बोर्ड ने साफ किया कि लीग की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए दोषी खिलाड़ियों और टीमों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.
कप्तानी में सफलता, बल्लेबाजी में संघर्ष
अब रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें तो पराग ने कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और नौ में से छह मैच जीते हैं. लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक नौ मुकाबलों में सिर्फ 117 रन बनाए हैं.