SSC CAPF SI 2025 Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3073 पदों को भरा जाएगा. नोटिस जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतनमान मिलेगा. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है. इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर 2025 (रात्रि 11 बजे तक) तय की गई है.
वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2025 है. उम्मीदवारों को आवेदन सुधारने का मौका भी मिलेगा, जिसके लिए एडिट विंडो 24 से 26 अक्तूबर 2025 तक खुलेगी. परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2025 में किया जाएगा. अगर आवेदन या परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल है तो अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 1800-309-3063 पर संपर्क कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है. वहीं, अंतिम वर्ष (appearing) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक 20 से 25 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.