जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में टीचिंग एसोसिएट्स (संविदा आधारित) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 32 अलग-अलग विषयों में कुल 3540 खाली पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल देख सकते हैं. यह भर्ती संविदा (Contract) पर होगी. इसमें चुने गए कैंडिडेट को विभिन्न सरकारी संस्थानों में शिक्षण कार्य करने का अवसर मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है, इसलिए तैयार रहें.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही UGC नियमों के अनुसार NET, SLET या SET योग्यता या PhD डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 21 वर्ष पूरी कर चुके और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को OTR (One Time Registration) पूरा करना होगा. पूरी प्रक्रिया rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन ही पूरी करनी है. आवेदन शुल्क और अन्य डिटेल्स आधिकारिक अधिसूचना में दी गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें.
इस भर्ती में कंप्यूटर विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र, कृषि अभियांत्रिकी, पशु विज्ञान, कीट विज्ञान जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेड्स में पद हैं. अंग्रेजी के सबसे ज्यादा पद हैं, उसके बाद गणित, हिंदी और इतिहास जैसे विषयों में भी अच्छी संख्या में रिक्तियां निकाली गई हैं. कुल 32 ट्रेड्स को कवर किया गया है.
अगर आवेदन करते समय कोई तकनीकी समस्या आए तो उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर दिए हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल आईडी ITCELL.RSSB@RAJASTHAN.GOV.IN और RECRUITMENTHELPDESK@RAJASTHAN.GOV.IN पर संपर्क कर सकते हैं. ई-मित्र हेल्पलाइन 0141-2922241 या 2922238 पर भी मदद मिलेगी. परीक्षा संबंधी शिकायतें pg.rssb@rajasthan.gov.in पर ईमेल से भेजी जा सकती हैं.