West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

RLDA में बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा मौका, सैलरी भी मोटी; इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने साइट इंजीनियर के 40 पदों पर भर्ती निकाली है. सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों ब्रांच के इंजीनियर आवेदन कर सकते हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

RLDA Site Engineer Recruitment 2026: रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का शानदार अवसर तलाश रहे इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने साइट इंजीनियर पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. कुल 40 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्ति होगी, जिसमें अच्छी सैलरी के साथ देशभर में काम करने का मौका मिलेगा. जो उम्मीदवार रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है.

कुल पद और विभाग

आरएलडीए ने साइट इंजीनियर के कुल 40 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 30 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10 पद शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को देश के विभिन्न शहरों और प्रोजेक्ट साइट्स पर तैनात किया जाएगा. यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती है और इच्छुक उम्मीदवार 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई. या बी.टेक डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है. अनुभव निर्माण, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या एमईपी कार्यों से जुड़ा होना चाहिए.

आयु सीमा और आरक्षण

22 मई 2026 को अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों अनुसार आयु में छूट मिलेगी. M.Tech डिग्रीधारक या रेलवे, पीएसयू तथा सरकारी विभाग में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को मेरिट में अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा.

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 76,000 रुपये प्रतिमाह समेकित वेतन दिया जाएगा. चयन मेरिट, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा. मेरिट बनाते समय शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुभव और पिछली सैलरी को ध्यान में रखा जाएगा. कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. 

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करना होगा.
  • ब्लॉक लेटर्स में नीले बॉल पेन से भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी संलग्न करें.
  • पूरा आवेदन स्पीड पोस्ट या डाक से निर्धारित पते पर भेजें.
  • आवेदन शुल्क बिल्कुल मुफ्त है.
  • अंतिम तिथि 22 मई 2026 है.

विभाग ने कैंडिडेट को सलाह भी दिया है कि किसी भी तरह की जानकारी अगर आप चाह रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें.