JEE Main देने वालों के लिए सुनहरा मौका! बिना परीक्षा इंडियन आर्मी में भर्ती होने का मौका, मिलेगा 18 लाख रुपये का पैकेज
इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-55) के तहत बिना परीक्षा भर्ती निकाली है. 12वीं PCM और JEE Main 2025 देने वाले अविवाहित पुरुष आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद 18 लाख वार्षिक पैकेज और लेफ्टिनेंट रैंक मिलेगी.
नई दिल्ली: अगर आप JEE Main 2025 देने जा रहे हैं और भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. इंडियन आर्मी ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-55) के तहत भर्ती निकाली है. इसके लिए कोई अलग लिखित परीक्षा नहीं होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ पास की है और JEE Main 2025 में शामिल हुए हैं.
आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और अब अंतिम तारीख नजदीक है. इच्छुक उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती कमिशंड ऑफिसर (10+2 TES-55 कोर्स) के लिए है, जो जुलाई 2026 से शुरू होगी. इस योजना के तहत कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी. केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही इस स्कीम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा?
उम्मीदवार ने 12वीं (PCM) में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और JEE Main 2025 में शामिल हुआ हो.
आयु सीमा 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष रखी गई है. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी—
SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
शॉर्टलिस्टिंग: अभ्यर्थियों का चयन JEE Main स्कोर और 12वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा.
मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी.
शॉर्टलिस्टिंग के कटऑफ अंक नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे. SSB इंटरव्यू फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगे.
क्या है ट्रेनिंग और वेतन की प्रक्रिया?
चयनित उम्मीदवारों को कुल चार वर्ष (3+1) की ट्रेनिंग दी जाएगी.
ट्रेनिंग के दौरान ₹56,100 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा.
कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की जाएगी.
सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले कैडेट्स को लेफ्टिनेंट रैंक के साथ परमानेंट कमिशन दिया जाएगा.
कमिशन के बाद प्रारंभिक CTC 17–18 लाख रुपये तक होगी (लेवल-10 सैलरी के अंतर्गत).
ये है फिटनेस मानदंड-
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना के फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा, जिनमें शामिल हैं:
2.4 किमी दौड़ 10 मिनट 30 सेकंड में
40 पुश-अप
6 पुल-अप
30 सिट-अप
30 स्क्वॉट्स के दो सेट
10 लंजेस के दो सेट
तैराकी के बुनियादी नियमों का ज्ञान
इंजीनियरिंग डिग्री हेतु प्रशिक्षण संस्थान-
चयनित कैडेट्स को देश के तीन प्रमुख कैडेट ट्रेनिंग विंग्स (CTW) में भेजा जाएगा —
CME पुणे: सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग
MCTE महू: दूरसंचार एवं आईटी इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री)
MCEME सिकंदराबाद: इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग
भारतीय सेना की यह भर्ती देश के युवाओं के लिए एक गोल्डन अवसर है. बिना परीक्षा अफसर बनने का सीधा मौका. अंतिम तिथि 13 नवंबर 2025 है, इसलिए पात्र अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें और अपने सपनों की उड़ान भरें.
और पढ़ें
- हम ऐसी नौकरियां पैदा कर रहे हैं जो अभी मौजूद नहीं हैं, भारत में ग्रीन जॉब्स की क्रांति को लेकर बोलीं इकोफाई की HR
- AIIMS गोरखपुर में बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका; सैलरी से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक, पूरी डिटेल यहां
- अमेरिका के ये 5 राज्य हैं जॉब हॉटस्पॉट, जहां स्टूडेंट और प्रोफेशनल को तुरंत मिलती है नौकरी