T20 World Cup 2026

सर्दी के सितम से सहमा चीन, माइनस 40 डिग्री पहुंचा कई जगहों का तापमान 

China Weather Update: राजधानी बीजिंग में इस साल सर्दी के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए.दिसबंर माह में इस साल कई घंटों तक यहां का तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया.

Shubhank Agnihotri

China Weather Update: चीन की राजधानी इस समय सर्दी के भीषण सितम से सहमी हुई है. राजधानी बीजिंग में इस साल सर्दी के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए.दिसबंर माह में इस साल कई घंटों तक यहां का तापमान शून्य से भी नीचे दर्ज किया गया. इससे पहले 1951 में इस तरह की तापमान दर्ज किया गया था. उस दौरान शीत लहर और बर्फीले तूफान की वजह से इतना कम तापमान देखा गया था. 

 

उत्तरी भाग सबसे ज्यादा प्रभावित 

देश का उत्तरी और पूर्वी भाग में बीते एक सप्ताह से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जूझ रहा है. देश के कई हिस्सों में तापमान - 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग की मौसम वेधशाला 11 दिसंबर से 300 घंटों से अधिक तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.यह 1951 के बाद सबसे ज्यादा है. 

स्थानीय मीडिया खबरों के मुताबिक, राजधानी बीजिंग में तापमान लगातार -10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा. चीनी प्रांत हेनान के कई शहरों में राहत दिलाने वाले यंत्रों पर आपूर्ति करने का दबाव है. 

आवासीय उपयोग को प्राथमिकता

 

हेनान प्रांत के दो अन्य शहरों पुयांग की लोकल गवर्नमेंट ने बेहद ठंडे मौसम का हवाला देते हुए आवासीय उपयोग को प्राथमिकता दी है. उन्होंने प्रशासनिक और सरकारी संस्थाओं को तापीय आपूर्ति की सप्लाई बंद कर दी है. 

अभी और गिरेगा तापमान...

चीन के मध्य प्रांत के मौसम प्राधिकरण ने शनिवार को कहा कि मौसम का पूर्वानुमान दर्शाता है कि रविवार को तीन शहरों का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. यह तापमान इस हफ्ते के अंत तक कई इलाकों में -15 डिग्री सेल्सियस के स्तर तक पहुंच जाएगा.