menu-icon
India Daily

'अब इजरायल में हर कोई मुझे पसंद कर रहा है', गाजा शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने ट्रंप को मिलाया फोन

ट्रंप से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस समझौते ने पूरे विश्व को एक साथ लाने का काम किया है. यह अद्भुत है. मैंने कभी भी इजरायल के लिए इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहा.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
'अब इजरायल में हर कोई मुझे पसंद कर रहा है', गाजा शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने ट्रंप को मिलाया फोन
Courtesy: x

Gaza Peace Deal: गाजा पीस डील पर इजरायल और हमास दोनों तरफ से सहमति मिलने के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर से शांति  लौटने के आसार बनते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इसरायल और हमास के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर डोनाल्ड ट्रंप से बात की और कहा गाजा युद्धविराम समझौते और बंधकों को छोड़े जाने के ऐलान के बाद हर कोई दोबारा से इजरायल को प्यार कर रहा है.

ट्रंप से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस समझौते ने पूरे विश्व को एक साथ लाने का काम किया है. यह अद्भुत है. मैंने कभी भी इजरायल के लिए इससे ज्यादा और कुछ नहीं चाहा.

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा गाजा डील ऐलान के बाद बीबी (नेतन्याहू का निकनेम) में उन्हें फोन किया. ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा. हर कोई अब मुझे पसंद कर रहा है, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस उपलब्धि के पीछे कहा कि जो कुछ भी हुआ उसके पीछे कुछ परिस्थितियां और भाग्य का खेल था. शांति समझौते के पीछे उन्होंने कुछ अन्य कारणों के अलावा ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को ध्वस्त करने को भी एक वजह बताया.

ट्रंप ने कहा कि यह शांति समझौता हालातों की वजह से संभव हुआ. कई सारी चीजें ऐसी हुई जो अद्भुत थी जैसे   ईरान के न्यूक्लियर ढांचे को ध्वस्त करना आदि. इसमें बहुत सारे प्रयास तो लगे ही लेकिन इसमें बहुत हथ तक भाग्य का बी साथ रहा. आप जानते हैं कि आपको भाग्य की जरूरत होती है. भाग्य नाम की चीज जरूर मायने रखती है.

ट्रंप जो वैश्विक घटनाओं का क्रेडिट लेने के लिए जाने जाते हैं ने आखिर में फिर कहा कि इस डील को अंत तक पहुंचाने में उनके प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.