West Bengal Assembly Election 2026

यूक्रेनी ड्रोन ने ढहा दिया पुतिन का सबसे ताकतवर पेट्रोलिंग शिप, देखें वीडियो

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना की स्पेशल यूनिट ने ब्लैक सी में रूस के गश्ती करने वाले जहाज को मार गिराया है. इस जहाज को हाल ही में रूसी नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था.

India Daily Live

Russia Ukraine War:  यूक्रेनी सेना ने मंगलवार को रूस के खतरनाक पेट्रोलिंग शिप को निशाना बनाया और उसे नष्ट कर दिया. न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक सी में रूस के नए पेट्रोलिंग शिप को यूक्रेनी नौसेना के ड्रोन्स ने नष्ट कर दिया. यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय विभाग ( UHR) ने इस घटना की जानकारी दी है. 

यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग ने बताया कि निशाना बनाए गए रूसी नेवल शिप का नाम सर्गेई कोतोव बताया गया है. यह रूस का सबसे आधुनिक और नया गश्ती जहाज था जिसे हाल ही में बेड़े में शामिल किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, इस गश्ती जहाज की कीमत 65 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. इस शिप को रूसी सबमरीन में इस्तेमाल किए जा सकने लायक बनाया गया था. 


इससे पहले रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिछले महीने भी यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया के नजदीक एक रूसी युद्धपोत को मार गिराया था. रूस और यूक्रेन के बीच साल 2022 से युद्ध चल रहा है. इस जंग में लाखों लोगों की अब तक जान जा चुकी है.