जापान में दिखा ट्रंप का 'माइकल जैक्सन' अवतार, वीडियो में देखें किसे देखकर झूमे अमिरिकी राष्ट्रपति

जापान दौरे पर ट्रंप का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें वे खुशी से लबरेज होकर स्टेज पर चढ़े और माइकल जैक्सन जैसे मूव्स दिखाते हुए सबको चौंका दिया.

X-@MargoMartin47
Gyanendra Sharma

टोक्यो: दुनिया भर में ट्रंप के फैसलों ने हर तरफ हलचल मचा रखी है. टैरिफ की मार से लेकर तेल पर सैंक्शन तक, उनके हर कदम ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीति को प्रभावित किया है. लेकिन इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति खुद बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं. अब तो वे बार-बार डांस करते हुए कैमरे में कैद हो रहे हैं.

 जापान दौरे पर ट्रंप का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें वे खुशी से लबरेज होकर स्टेज पर चढ़े और माइकल जैक्सन जैसे मूव्स दिखाते हुए सबको चौंका दिया. यह वीडियो अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों के साथ रिकॉर्ड किया गया है. बैकग्राउंड में जोरदार संगीत बज रहा था और ट्रंप चारों तरफ खड़े नेवी ऑफिसर्स के बीच स्टेज पर अकेले खड़े थे. अचानक वे मुस्कुराए, हाथ हिलाए और फिर डांस स्टेप्स शुरू कर दिए.

लोग रहे हैं ट्रंप के वीडियो पर मजे

उनके ये मूव्स इतने एनर्जेटिक थे कि देखने वाले हैरान रह गए. इंटरनेट पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग ट्रंप के डांस पर मीम्स बना रहे हैं. कुछ यूजर्स तो कह रहे हैं कि ट्रंप अब राजनीति छोड़कर डांस रियलिटी शो में हिस्सा लें!

पहले भी दिखा चुके हैं डांसिंग टैलेंट

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने अपना डांसिंग टैलेंट दिखाया हो. इससे पहले मलेशिया की यात्रा के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. जैसे ही वे मलेशियाई धरती पर उतरे, वहां पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन से उनका स्वागत किया गया. कलाकारों की परफॉर्मेंस देखकर ट्रंप खुद को रोक नहीं सके. वे मुस्कुराते हुए कलाकारों के साथ शामिल हो गए और हल्के-फुल्के स्टेप्स लिए. उस वक्त का वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था. 

दुनिया को टेंशन देकर कर रहे डांस

अब जापान में डोनाल्ड ट्रंप का डांस जारी है.  एक तरफ वे दुनिया को टेंशन दे रहे हैं  चीन पर टैरिफ बढ़ाना, ईरान पर तेल सैंक्शन लगाना, व्यापार युद्ध छेड़ना  तो दूसरी तरफ खुद बेफिक्र होकर एंजॉय कर रहे हैं.  सोशल मीडिया पर ट्रंप के इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.