T20 World Cup 2026

50 लोगों को ले जा रहा रूसी प्लेन बीच हवा में हुआ गायब: रिपोर्ट

Russian Plane Goes Missing: एक रूसी विमान लापता हो गया है जिसमें 50 यात्री मौजूद थे. यह घटना पूर्वी अमूर क्षेत्र में हुई.

Shilpa Srivastava

Russian Plane Goes Missing: एक रूसी विमान लापता हो गया है जिसमें 50 यात्री मौजूद थे. यह घटना पूर्वी अमूर क्षेत्र में हुई. रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी अमूर क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को ले जा रहे एक An-24 यात्री विमान से उसका कॉन्टैक्ट टूट गया. 

एक रूसी विमान लापता हो गया है जिसमें 50 यात्री मौजूद थे. यह घटना पूर्वी अमूर क्षेत्र में हुई. रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी अमूर क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को ले जा रहे एक An-24 यात्री विमान से उसका कॉन्टैक्ट टूट गया. शॉट समाचार एजेंसी के अनुसार, अंगारा एयरलाइन इस फ्लाइट को ऑपरेट करती है. यह फ्लाइट चीन की सीमा से लगे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की तरफ जा रहा था.

बता दें कि संपर्क टूटने के समय फ्लाइट अपने डेस्टिनेशन से कुछ ही किलोमीटर दूर था. इंटरफैक्स और शॉट समाचार एजेंसियों के अपडेट के अनुसार, लापता विमान एक An-24 यात्री विमान था. 

लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री के अनुसार, फ्लाइट चीन की कीमा से लगे अमूर क्षेत्र के शहर टिंडा के पास पहुंचते ही रडार स्क्रीन से गायब हो गया. क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे.