T20 World Cup 2026

भारत-पाक के बीच सीजफायर का पूरा श्रेय ट्रंप को, मिलना चाहिए नोबल पुरस्कार- पाकिस्तान

Pak Nominates Trump For Nobel Prize: पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम दिया है. 

Shilpa Srivastava

Pak Nominates Trump For Nobel Prize: पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि ट्रंप ने 2025 में एक गंभीर संकट के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़े युद्ध को रोकने में मदद की. इस बात की जानकारी पाकिस्तान ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर की है. 

उन्होंने एक बयान में कहा है कि इस्लामाबाद ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस समय क्विक कार्रवाई और नेतृत्व की प्रशंसा की जब दोनों देशों के बीच हालात काफी नाजुक और तनावपूर्ण हो गए थे. पाकिस्तान के अनुसार, ट्रंप के प्रयासों ने स्थिति को दो परमाणु-सशस्त्र देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध में बदलने से रोकने में मदद की.

पाकिस्तान से सीधे बात हुआ- भारत

यह समस्या पागलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुई, जिसके कारण भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिविधि काफी ज्यादा बढ़ गई. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों पक्षों को बातचीत करने और युद्धविराम पर पहुंचने में मदद की. हालांकि, भारत ने इससे इनकार किया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत सीधे की गई थी, न कि किसी बाहरी मदद के जरिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को फोन पर बताया कि किसी भी विदेशी देश ने चर्चा में कोई भूमिका नहीं निभाई.

हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि ट्रंप ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, “जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने समझदारी भरी सोच और शांत नेतृत्व दिखाया.” पाकिस्तान ने यह भी कहा कि समस्या भारत द्वारा किए गए हमलों के कारण शुरू हुई, जिससे उनके नागरिक काफी ज्यादा घायल हुए. 

इसके जवाब में, उन्होंने ऑपरेशन बनयान-उन-मर्सूस शुरू किया, जिसे उन्होंने सावधानीपूर्वक और सीमित सैन्य कार्रवाई बताया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना अपने देश की रक्षा करना था.