menu-icon
India Daily

India Pakistan Tension: भारत की पोस्टों को निशाना बना रहा पाकिस्तान, LoC पर ताबड़तोड़ फायरिंग; जवाबी कार्रवाई जारी

India Pakistan Tension: पाकिस्तानी सेना की ताकत में चीनी एसएच-15 हॉवित्जर का महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे उसने तीन साल पहले अपनी फौज में शामिल करना शुरू किया था. यह तोपखाना उनकी सैन्य रणनीति का एक अहम हिस्सा बन गया है.

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma
India Pakistan Tension: भारत की पोस्टों को निशाना बना रहा पाकिस्तान, LoC  पर ताबड़तोड़ फायरिंग; जवाबी कार्रवाई जारी
Courtesy: Social Media

India Pakistan Tension: नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से हालात बिगाड़ने की कोशिशें तेज हो गई हैं. गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय अग्रिम चौकियों पर मशीनगनों से भारी गोलीबारी की, जिससे इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सैनिक और हथियार भी सीमा पर भेजने शुरू कर दिए हैं.

बता दें कि घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि पाक सेना चीनी एसएच-15 हॉवित्जर तोपों को एलओसी के पास तैनात कर रही है. इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा से टुकड़ियों की मूवमेंट भी कुपवाड़ा सेक्टर की ओर देखी गई है. एक सैन्य सूत्र ने बताया, ''पाकिस्तानी सेना की यह गतिविधि उनके डर और भारत की संभावित कार्रवाई की आशंका को दिखाती है. हमारी तैयारियां पूरी हैं और हम हर स्थिति का जवाब देने को तैयार हैं.''

भारत ने हवाई सीमा की बंद

वहीं बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली CCS (कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी) ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति की गहन समीक्षा की. प्रधानमंत्री ने सेना को साफ निर्देश दिए हैं कि, ''प्रतिक्रिया का तरीका, समय और लक्ष्य चुनने की पूरी छूट है.''

लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उरी, अखनूर, नौशेरा, सुंदरबनी और बारामुल्ला सेक्टर में गोलीबारी कर सातवें दिन संघर्ष विराम तोड़ा. भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए सटीक जवाबी कार्रवाई की. पाकिस्तानी सेना ने लीपा और जुरा जैसे आतंकी लॉन्च पैड्स को भी सक्रिय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, PoK में 40 से ज्यादा लॉन्च पैड्स अभी भी सक्रिय हैं, जो घुसपैठ की तैयारी में हैं.

कूटनीतिक मोर्चे पर भारत का जवाब

बताते चले कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित, द्विपक्षीय संबंध घटाए और अधिकांश पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. इसको लेकर, इस्लामाबाद ने जवाब में हवाई क्षेत्र बंद, व्यापार निलंबित और शिमला समझौते को समाप्त करने की धमकी दी है. हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने औपचारिक तौर पर संघर्ष विराम समाप्त करने की घोषणा नहीं की है.