'...भ्रम फैला रहा अमेरिका', पाकिस्तान में होने जा रही शांति वार्ता को लेकर ईरानी मीडिया एजेंसी का दावा

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के हवाले से कहा गया है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं. एजेंसी ने कहा अमेरिका के साथ बातचीत ईरान के एजेंडे में ही नहीं है.  

@RT_com
Sagar Bhardwaj

 पूरी दुनिया इस बात को लेकर सुकून महसूस कर रही है कि ईरान और अमेरिका के बीत जल्द ही पाकिस्तान में दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू हो सकती है लेकिन ईरान की तरफ से ऐसे संकेत मिल रहे हैं जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया निराशा में हाथ लग सकती है.

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के हवाले से कहा गया है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघारची शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं. एजेंसी ने कहा अमेरिका के साथ बातचीत ईरान के एजेंडे में ही नहीं है.  

भ्रम फैला रहा अमेरिकी मीडिया

एजेंसी ने कहा शांति वार्ता को लेकर अमेरिकी अधिकारी और अमेरिकी मीडिया भ्रम फैला रहा है. बता दें कि अमेरिका से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान में ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता जल्द शुरू हो सकती है लेकिन ईरान की तरफ से अभी तक इस पर कोई पहल नहीं की गई है.

पाकिस्तान में बिछ रही बिसात

ईरान और अमेरिका में बातचीत के लिए पाकिस्तान हरसंभव कोशिशें कर रहा है. वार्ता के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा चूक ना हो इसके लिए पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालात हैं. चप्पे-चप्पे पर हाई सिक्योरिटी है लेकिन अभी तक ना तो ईरान और ना ही अमेरिकी की ओर से कोई प्रतिनिधी मंडल बातचीत के लिए पाकिस्तान गया है.

शनिवार को कुश्नर-विटकॉफ

व्हाइट हाउस के ताजा बयान के मुताबिक, अमेरिकी दूत जरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ शनिवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हो सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री अघारची भी शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं पहले दौर की बातचीत असफल होने के बाद पाकिस्तान दूसरे दौर की बातचीत को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है, वह अपने इरादों में कितना कामयाब हो पाएगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा.