Israel Sacks 2 Officer: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग दुनिया के लिए मुसीबत का विषय बनती जा रही है. गाजा की मिट्टी में हजारों लाशें दफन हो चुकी हैं. लेकिन इजरायल अब भी नहीं रुक रहा है. उसने हमास के खात्मे की कसम खाई है. लेकिन अब वह घुटने टेकते नजर आ रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसे मुंह की खानी पड़ रही है. अमेरिका से लेकर इंग्लैंड तक उसके अटैक के तरीके को गलत बताते हुए उसी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. बीते दिनों इजरायल के हमले में गलती से गाजा में मारे गए 7 राहत कर्मियों की मौत पर बवाल मचा हुआ है. उसी पर एक्शन लेते हुए इजरायल ने अपने 2 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है.
अमेरिका और इंग्लैंड ने इजरायल के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी. इजरायली सेना ने अपनी गलती की माफ़ी भी मांगी थी.
जांच में पता चला कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने सोमवार की रात को गलती से वर्ल्ड सेंटर किचन के 3 गाड़ियों पर हमला किया. उन्हें लगा कि वो हमास के लड़ाकों की गाड़ियां है.
IDF ने अपनी गलती मानते हुए गुरुवार को कहा था कि अनजाने में उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई. कुछ गलतफहमी के चलते वर्ल्ड सेंटर किचन की गाड़ियों पर हवाई हमला करना हमारी सबसे बड़ी गलती थी.
इजरायल के इस हमले में मारे गए 7 राहत कर्मी ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड के निवासी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को रवैया बदलने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वो गाजा की उन जगहों पर हमला न करें जहां सिविलियन और राहत कर्मी रह रहे हैं.
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 से इजरायल और हमास के बीच जारी इस जंग में गाजा में 32,975 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की इजरायली हमले में मौत हो चुकी है. जबकि, 75,577 लोगों जख्मी हुए हैं. वहीं, इजरायली की ओर से 1,139 लोगों की मौत हो चुकी है.