menu-icon
India Daily

कांग्रेस सांसदों की मंजूरी के बिना ट्रंप कर रहे हमले की तैयारी? किसी समझौते के मूड में नहीं ईरान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग की तैयारी मे हैं. हालांकि इसके लिए वह कांग्रेस सांसदों की मंजूरी लेना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं.

auth-image
Shanu Sharma


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से ईरान पर हमले की तैयारी में है. इसके लिए अब वह कानून को भी ताक पर रखने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. अमेरिकी नियम के मुताबिक राष्ट्रपति को 60 दिनों के अंदर कांग्रेस सांसदों से मंजूरी लेना जरूरी है, लेकिन उन्होंने संसद  की मजूरी के लिए प्रस्ताव भी पेश नहीं किया. हालांकि उन्होंने इसके पीछे यह तर्क दिया कि अमेरिकी ईरान के साथ युद्ध में नहीं है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बिना सांसदों के मंजूरी के युद्ध शुरू कर दिया गया हो. अमेरिका के इतिहास में ऐसे जंग कई बार हो चुके हैं. वहीं ईरान भी अमेरिका के किसी शर्तों के आगे झुकता नजर नहीं आ रहा है. 

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को प्रभावित कर दिया है. जिसका असर अब पूरी दुनिया पर नजर आने लगी है. हालांकि इसके बाद भी दोनों देशों के बीच कोई समझौता होता नजर नहीं आ रहा है. अब ऐसे में दोनों देश अगर समझौता नहीं करेंगे तो महायुद्ध शुरू होने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और पूरी दुनिया में जंग की आग नजर आएगी. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो को देख सकते हैं.  

Topics

    US Israel Iran War