ईरान ने मार गिराया अमेरिका का फाइटर जेट F-15! पायलट को जिंदा पकड़ने का किया दावा, सामने आया वीडियो

ईरान ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-35 को मार गिराने का दावा किया है. हालांकि विमान के मलबे से पता चला है कि वह F-15E है.  यही नहीं ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि पायलट को जिंदा पकड़ने का दावा किया है.

ani
Sagar Bhardwaj

पायलट को बचाने के लिए ईरान में घुसी अमेरिकी सेना

विमान के गिरने के बाद अमेरिका के कई हेलिकॉप्टर पायलट को बचाने के लिए ईरान के चक्कर लगा रहे थे. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि ऐसे ही एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को ईरानी सेना ने गिरा दिया है.

ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में तस्नीम न्यूज एजेंसी के एक संवाददाता ने बताया कि विमान के नष्ट होने के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के क्षेत्र के अंदर प्रवेश किया.

IRGC ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मध्य  ईरान के आसमान में IRGC एयरोस्पेस फोर्स  के नए एडवांस सिस्टम ने दूसरा एफ-35 फाइटर जेट नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि यह नष्ट हुआ लड़ाकू विमान Lakenheath स्क्वाड्रन का था. आईआरजीसी ने कहा कि घुसपैठिया लड़ाकू विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है.