T20 World Cup 2026

Coldplay Concert Controversy: वायरल वीडियो ने छीन ली कुर्सी, Astronomer CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा

Coldplay कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह HR प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए. इस सार्वजनिक दृश्य के बाद कंपनी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया. कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि उनके लीडर्स से अनुकरणीय आचरण की अपेक्षा की जाती है, जो उनके में नहीं दिखा.

Social Media
Km Jaya

Coldplay Concert Controversy: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में पकड़े गए एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ एंडी बायरन ने इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला उस समय आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एंडी बायरन कंपनी की चीफ पब्लिक ऑफिसर क्रिस्टिन कैबोट के साथ रोमांटिक मुद्रा में नजर आए. यह वीडियो कोल्डप्ले के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रिकॉर्ड हुआ था, जो मैसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित जिलेट स्टेडियम में आयोजित हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो में बायरन और कैबोट एक-दूसरे की बाहों में नजर आए, और कैमरे की नजर उन पर पड़ते ही दोनों असहज हो गए. कोल्डप्ले के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन ने मंच से उन दोनों की ओर इशारा करते हुए कहा, "अरे, इन दोनों को देखो, या तो इनका अफेयर चल रहा है या ये बहुत शर्मीले हैं." इसके बाद दर्शकों की भी हंसी फूट पड़ी और दोनों कैमरे से बचने की कोशिश करते हुए पीछे हट गए.

लिंक्डइन पेज पर एक बयान जारी

घटना के बाद, एस्ट्रोनॉमर कंपनी ने अपने आधिकारिक लिंक्डइन पेज पर एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया, "हमारे लीडर्स से अपेक्षा की जाती है कि वे सही आचरण और जवाबदेही का उदाहरण पेश करें, लेकिन हाल ही में यह मानक पूरे नहीं हुए." इसी के तहत एंडी बायरन ने सीईओ पद से इस्तीफे की पेशकश की, जिसे निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है.

कंपनी के नये सीईओ नियुक्ती

अब कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर पीट डेजॉय को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है.  कंपनी इस घटनाक्रम को लेकर संवेदनशील है और यह स्पष्ट कर चुकी है कि वह अपने कार्यस्थल पर व्यावसायिक आचरण को अत्यधिक महत्व देती है.

एस्ट्रोनॉमर कंपनी आगला कदम

इस पूरे मामले ने दुनियाभर में चर्चा को जन्म दिया है, खासकर कॉर्पोरेट सेक्टर में सार्वजनिक छवि और आचरण की सीमाओं को लेकर बहस छिड़ गई है. अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि एस्ट्रोनॉमर कंपनी आगे क्या कदम उठाती है और बायरन तथा कैबोट की भूमिका को लेकर क्या कार्रवाई होती है.