T20 World Cup 2026

डरावना मंजर! यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, फूलने लगी सांसें...फ्लाइट में मची अफरा तफरी

कोरियन एयरलाइंस के विमान केई-189 के केबिन प्रेशराइजेशन सिस्टम में अचानक एक खराबी आ गई और फिर विमान तेजी से 30 हजार फीट की ऊंचाई से करीब 9 हजार फीट नीचे आ गया. कुछ यात्रियों के नाक से खून बहने लगा, तो किसी के कान में तेज दर्द शुरू हो गया. इस दौरान पूरे फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई.

social media
India Daily Live

फ्लाइट की लैंडिंग हो या टेकऑफ दोनों ही प्रक्रिया में प्लेन में किसी भी तरह की खराबी का बराबर ध्यान रखा जाता है लेकिन क्या हो जब आसमान में बादलों के बीच उड़ान में कोई तकनीकी गड़बड़ी हो जाए. ऐसे केस में ज्यादातर विमान के क्रैश होने या किसी भी तरह की अनहोनी की संभावना ज्यादा होती है. अगर इस दौरान पायलट या एविएटर, क्रू मेंबर और बाकी यात्रियों की किस्मत खराब हो तो कुछ भी संभव है जिसकी हम या आप कभी भी उम्मीद नहीं कर सकते. कभी-कभी इस परिस्थिति में कुछ यात्रियों को भाग्य और भगवान दोनों का साथ मिलता है. लगता है कोरियन एयर के विमान के यात्रियों को भी भाग्य का साथ मिला.

दरअसल दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को कोरियन एयर के विमान केई-189 के केबिन प्रेशराइजेशन सिस्टम में अचानक खराबी आ गई और विमान तेजी से 30 हजार फिट से लगभग 9 हजार फीट नीचे आ गया. करीब 5 मिनट तक प्लेन की यही स्थिति रही, इस दौरान पूरे प्लेन में अफरा-तफरी मच गई.लोग परेशान हो गए. सभी पैसेंजर की सांस गले में अटक गई. 

कई यात्रियों की नाक से बहने लगा खून

कथित तौर पर फ्लाइट के एक ऊंचाई पर जाने के बाद हुई तकनीकी खराबी की वजह से कई यात्रियों को नाक से खून बहने लगा तो कुछ के कानों में तेज दर्द शुरू हो गया. कुछ यात्रियों को फ्लाइट के दौरान घुटन भी महसूस होने लगी.

एक ताइवानी यात्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि प्लेन में खाना सर्व करने के तुरंत बाद विमार नीचे की झुक गया. जिसके बाद पूरे केबिन में उथल-पथल मच गई. वहीं एक यात्री ने बताया कि उसे कान और सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर भी आने लगा था. जबकि विमान में सवार बच्चे काफी डर गए. वे सभी चिल्ला- चिल्ला कर रोने लगे.

कोरियन एयर कंपनी ने मांगी यात्रियों से माफी

हालांकि पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराया गया. उसके बाद सभी यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद कोरियन एयर ने इस खराबी को लेकर माफी मांगी है और विमान में हुई तकनीकी खराबी की जांच शुरू करने का आदेश दिया है. विमान कंपनी ने सभी यात्रियों को आश्वासन दिया है कि आवश्यक रख-रखाव उपाय किए जाएंगे. अब इस तरह की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होगी.