menu-icon
India Daily

Bangladesh crisis: भीड़ ने होटल में लगाई आग, 24 लोग जिंदा जले, मंदिरों में भी तोड़फोड़, बांग्लादेश में बेकाबू हालात

बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए है. भीड़ सड़कों पर उपद्रव कर रही है. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक भी भीड़ के निशाने पर आ गए हैं. मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. जोशोर जिले में जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी गई. ये होटल आवामी लीग के नेता शाहीन चक्कलदर का था. उपद्रवियों की आगजनी में 24 लोगों की जलकर मौत हुई है

India Daily Live
Bangladesh crisis: भीड़ ने होटल में लगाई आग, 24 लोग जिंदा जले, मंदिरों में भी तोड़फोड़, बांग्लादेश में बेकाबू हालात
Courtesy: Social Media

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस को मंगलवार रात बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. यह निर्णय प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह पर हिंसक कार्रवाई के बाद इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने के एक दिन बाद लिया गया है. बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ही उथल-पुथल मची हुई है. 

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक भी भीड़ के निशाने पर आ गए हैं. मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. पीटीआई के मुताबिक, जोशोर जिले में जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी गई. ये होटल आवामी लीग के नेता शाहीन चक्कलदर का था. उपद्रवियों की आगजनी में 24 लोगों की जलकर मौत हुई है. मरने वालों में एक इंडोनेशियाई नागरिक भी है. सभी लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है.  इस होटल की मालिक आवामी लीग पार्टी की नेता शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग गई हैं. 

हिंदूओं पर हो रहे हमले

बांग्लादेश में एक हिंदू एसोसिएशन ने दावा किया कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से सैकड़ों हिंदू घरों, व्यवसायों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है. बांग्लादेश की 17 करोड़ आबादी में हिंदुओं की तादाद 8 फीसदी है. ऐतिहासिक रूप से अल्पसंख्यक हिंदू समाज शेख हसीना की आवामी लीग को सपोर्ट करता आया है. 

मंदिरों में तोड़फोड़

इस बीच, बांग्लादेश में एक हिंदू संगठन ने दावा किया कि शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से सैकड़ों हिंदुओं के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने कहा कि सोमवार से 200-300 मुख्य रूप से हिंदू घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. साथ ही 15-20 हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया है. हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं. 

भारत में हैं शेख हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शेख हसीना की लंदन यात्रा की योजना कुछ अनिश्चितताओं के कारण अटक गई है और अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है. प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सोमवार को सी-130जे सैन्य परिवहन विमान से हिंडन एयरबेस पर उतरीं हसीना को कड़ी सुरक्षा के बीच एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र नेताओं और तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक करने के बाद मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया. मुहम्मद यूनुस और उनके माइक्रोक्रेडिट संस्थान ग्रामीण बैंक को 2006 में नोबेल पुरस्कार मिला था. छात्र नेताओं ने कहा था कि वे चाहते हैं कि मुहम्मद यूनुस ही अंतरिम सरकार का नेतृत्व करें. इसके बाद यूनुस के प्रवक्ता ने बताया था कि वह इसके लिए तैयार हो गए हैं. फिलहाल वह पेरिस में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके जल्द ही बांग्लादेश लौटने की भी उम्मीद है. 

सम्बंधित खबर