menu-icon
India Daily

कैप्टन अभिनंदन ने हवा में मार गिराया था पाकिस्तानी F-16, दुश्मन देश के पायलट ने ऐसे बचाई जान लेकिन अपने लोगों ने दी दर्दनाक मौत

Balakot Airstrike: लंदन में रहने वाले वकील खालिद उमर ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि पाकिस्तानी F-16 जो जम्मू-कश्मीर पर हमला करने आया था, वह गिरकर PoK में क्रैश हो गया था. उसे उड़ाने वाला पायलट था शाहजादुद्दीन, जो पाकिस्तान एयरफोर्स की 19वीं स्क्वाड्रन में तैनात था.

princy
Edited By: Princy Sharma
कैप्टन अभिनंदन ने हवा में मार गिराया था पाकिस्तानी F-16, दुश्मन देश के पायलट ने ऐसे बचाई जान लेकिन अपने लोगों ने दी दर्दनाक मौत
Courtesy: X

Balakot Airstrike: जैसे ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारियां शुरू हुईं, देश भर में बालाकोट एयर स्ट्राइक की यादें ताजा हो गईं. उस ऐतिहासिक पल में पूरा भारत गर्व से झूम उठा था, जब भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को अपने मिग-21 बाइसन से मार गिराया था.

हालांकि, इस दौरान अभिनंदन का विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया और वह गलती से पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे. वहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन सिर्फ 60 घंटे बाद पाकिस्तान को डर के कारण अभिनंदन को भारत को वापस करना पड़ा.

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ और नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक खुद मान चुके हैं कि भारत के हमले के डर से अभिनंदन को तुरंत रिहा करना पड़ा. पाकिस्तान को लगने लगा था कि अगर भारत ने सीधा हमला किया, तो देश तबाह हो सकता है.

F-16 उड़ाने वाला पाकिस्तानी पायलट कौन था

लंदन में रहने वाले वकील खालिद उमर ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि पाकिस्तानी F-16 जो जम्मू-कश्मीर पर हमला करने आया था, वह गिरकर PoK में क्रैश हो गया था. उसे उड़ाने वाला पायलट था शाहजादुद्दीन, जो पाकिस्तान एयरफोर्स की 19वीं स्क्वाड्रन में तैनात था.

रिटायर्ड एयर मार्शल का बेटा

खालिद के मुताबिक, विमान से कूदने के बाद वह पायलट जिंदा था, लेकिन उसे वहां की भीड़ ने भारतीय समझकर बुरी तरह पीट दिया. बाद में जब लोगों को पता चला कि वह पाकिस्तानी ही है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वह बच नहीं सका. बताया जाता है कि वह एक रिटायर्ड एयर मार्शल का बेटा था. एक तरफ जहां अभिनंदन देश के हीरो बन गए, वहीं पाकिस्तान का पायलट भी जान की बाजी हार गया.