T20 World Cup 2026

ट्रंप के दावे को किया खारिज फिर मिनटों बाद ईरान ने दिया सीजफायर का संकेत

Abbas Araghchi New Statement: ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने इजरायल के साथ युद्ध पर ईरान की स्थिति के बारे में बड़ा बयान दिया.

Shilpa Srivastava

Abbas Araghchi New Statement: ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने इजरायल के साथ युद्ध पर ईरान की स्थिति के बारे में बड़ा बयान दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम के दावे को नकारने के कुछ ही मिनटों बाद अराघची ने एक नया अपडेट भी शेयर किया जिससे शांति की उम्मीद की जा सकती है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में अराघची ने ईरानी सशस्त्र बलों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इजरायल को उसके हमलों के लिए दंडित करने के लिए की गई सैन्य कार्रवाई तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे तक जारी रही.

सुबह 4 बजे का यह समय इसलिए अहम है, क्योंकि इससे पहले अराघची ने कहा था कि अगर इजरायल सुबह 4 बजे तक ईरान पर हमला करना बंद कर देता है, तो ईरान लड़ाई जारी नहीं रखेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इजरायल भी रुक जाता है, तो ईरान हमला जारी नहीं रखना चाहता. देखें पोस्ट-

उन्होंने कहा, “हमारे सशस्त्र बलों ने सुबह 4 बजे तक अपने सैन्य अभियान जारी रखे. मैं उन्हें हमारे देश की बहादुरी से रक्षा करने के लिए धन्यवाद देता हूं. वे अंतिम क्षण तक ईरान की रक्षा के लिए तैयार रहे.”

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और इजरायल पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के अपने अंतिम सैन्य मिशन समाप्त होने के 6 घंटे के भीतर युद्ध विराम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 12 दिन का युद्ध आधिकारिक तौर पर 24 घंटे की शांति के बाद समाप्त हो जाएगा. लेकिन ईरान ने इस दावे का खंडन कर दिया था.