T20 World Cup 2026

बैग में धड़, थैले में हाथ, क्लीन सिटी में सनसनी! टुकड़ों में मिला युवती का शव

MP Crime News: क्लीन सिटी इंदौर में मिले युवती के शव के कारण सनसनी फैल गई है. स्टेशन में मिले एक लावारिस बैग में लड़की का धड़ मिला है. वहीं एक थैले में हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा मिला है.

IDL
India Daily Live

MP Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर यानी देश की क्लीन सिटी से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवती का शव टुकड़ों में मिला है. इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में मिले ट्रॉली बैग में युवती का शव मिला है. शव तीन हिस्सों में है. इसमें से कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ धड़ से अलग हैं. ये हिस्स एक बैग में मिले हैं. इसके अलावा कमर के ऊपर का हिस्सा एक ट्रॉली में मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शनिवार रात 12 बजे ट्रेन की सफाई हो रही थी. टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि सफाईकर्मी इंजन के पीछे दूसरे नंबर के कोच में पहुंचा तो यहां वो झाड़ू कर रहा था. तभी एक जगह उसकी झाड़ू बर्थ के नीचे अटक गई. उसे लगा शायद कोई सामान भूल गया है. उसने जब देखा तो उसकी आंखे फटी रह गईं.

इंदौर में सनसनी

इंदौर रेलवे स्टेशन में महिला का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. माना जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई है. फिर बॉडी को रेलवे स्टेशन में लाकर फेंक दिया गया है. शव जिन बोगियों में मिला वो इंदौर नागदा पैसेंजर ट्रेन के लिए उपयोग की जाती हैं. सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल जांच कर रही है.

20 से 22 साल है उम्र

जानकारी के मुताबिक, काले रंग के बैग में धड़ और दूसरे बैग में बॉडी के दूसरे हिस्से मिले हैं. ये दो टुकड़ों में हैं. घटना की जानकारी FSL और GRP की टीम गई थी. मौके पर पहुंची टीम ने सैंपल लेने के साथ मौके की जांच की. युवती की उम्र लगभग 20 से 22 साल के करीब है. उसकी शिनाख्त की जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है.