T20 World Cup 2026

अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने जाएंगे पीएम मोदी, जानें कब खुलेंगे भक्तों के लिए दरवाजे

UAE Hindu Temple: अबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे. इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है.

Purushottam Kumar

UAE Hindu Temple: अबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे. इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है. निमंत्रण पत्र में पीएम मोदी को पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज का प्रिय पुत्र कह कर सम्बोधित किया गया है. 14 फरवरी 2024 को इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है.  

कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होने वाली है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उद्घाटन समारोह में अबू धाबी के शेख और यूएई के प्रमुख नेता भी शामिल हो सकते हैं. इस मंदिर के उद्घाटन समारोह की  शुरुआत 10 फरवरी को 'फेस्टिवल ऑफ हार्मनी' से होगी, जिसमें भारतीय समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे. इसके बाद 14 फरवरी, 2024 को मंदिर का उद्घाटन होगा. 

700 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

अबू धाबी में बन रहे इस हिंदू मंदिर के निर्माण में 700 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. इस मंदिर का निर्माण अबू धाबी शहर से 50 किलोमीटर बाहर किया जा रहा है. मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरण में है. अगले साल यानी 2024 के फरवरी में यह मंदिर भक्तों के लिए खुलेगा. इस मंदिर को बनाते समय मजबूती का पूरा ध्यान रखा गया है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मंदिर इतना मजबूत है कि अगले 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होगा.